U-19 World Cup Schedule के शेड्यूल की हो गई घोषणा, इस देश को मिली मेजबानी

U-19 World Cup Schedule आईसीसी अंडर-19 world cup का अब पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। अगले साल के जनवरी-फरवरी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल 41 मैच खेले जाएंगे जो साउथ अफ्रीका (South Africa) के पांच मैदानों पर आयोजित किए जायेगे। अंडर-19 विश्व कप 2024 (U-19 World Cup 2024) का शुरुआती मैच मेजबान साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज (South Africa Vs West Indies) के बीच 19 जनवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 11 फरवरी को बेनोनी (Benoni) में होगा। ऐसे में हम यह जानते हैं कि भारतीय टीम अपना पहला मैच कब खेलेगी।

यह भी देखें: ICC Men’s Player of the Month मे नवंबर के विजेता का हुआ ऐलान, कौन बल्लेबाज और क्यों बना विजेता,

U-19 World Cup Schedule की घोषणा हुई

U-19 World Cup Schedule
U-19 World Cup Schedule

दरअसल, भारतीय टीम (Indian Team) को बांग्लादेश, अमेरिका और आयरलैंड (Bangladesh, America And Ireland) के साथ ग्रुप-ए में जगह दी गई है। जबकि ग्रुप-डी में पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड. नेपाल और अफगानिस्तान (Pakistan, New Zealand, Nepal And Afghanistan)  की टीम मौजूद है। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि भारतीय टीम का पहला मैच बांग्लादेश के साथ 20 जनवरी को ब्लोमफोनटेन में खेला जाएगा।  

इसके बाद भारत (India) की अगली टक्कर 25 जनवरी को आयरलैंड (Ireland) की टीम से होगी। अंडर-19 विश्व कप में कुल 16 टीमें भाग ले रही है और ये तीन चरणों में खेला जाएगा। नामीबिया, न्यूजीलैंड, नेपाल, स्कॉटलैंड (Namibiya, New Zealand, Nepal, Scotland) और यूएस (US) के अलावा बाकी टीमों की विश्व कप के लिए डायरेक्ट एंट्री हुई है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

U-19 World Cup Schedule: अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है टीम इंडिया

U-19 World Cup Schedule
U-19 World Cup Schedule

U-19 World Cup Schedule: यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे कामयाब टीम है, जिसने साल 2000, 2008, 2012, 2018 और साल 2022 में इस टूर्नामेंट को जीता है। इसके अलावा साल 2016 और साल 2020 में भारतीय टीम उप-विजेता भी बनी है। मौजूदा समय मे भारतीय टीम अंडर-19 एशिया कप (U-19 Asia Cup) खेल रही है।

U-19 World Cup Schedule: ICC U19 क्रिकेट विश्व कप को 4 ग्रुप में बांटा गया है

ग्रुप ए: भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, यूएसए

ग्रुप बी: इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड

ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, नामीबिया

ग्रुप डी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल

U-19 World Cup Schedule: भारत का शेड्यूल

U-19 World Cup Schedule
U-19 World Cup Schedule

भारत बनाम बांग्लादेश- 20 जनवरी 2024

भारत बनाम आयरलैंड- 25 जनवरी 2024

भारत बनाम अमेरिका- 28 जनवरी 2024