ICC Men’s Player of the Month: आईसीसी (ICC) ने नवंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ (Player of the Month) अवॉर्ड के लिए वर्ल्ड कप 2023 (WC2023) में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों के नामों का चयन किया था। जिसमे टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी( Mohammed Shmi) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड (Glenn Maxwell and Travis Head) का नाम शामिल था। अब आईसीसी (ICC) ने इसके विजेता का ऐलान कर दिया है। जिसमें वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारतीय टीम (Indian Team) के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड को विजेता घोषित किया गया है।
ICC Men’s Player of the Month: आईसीसी ने अभी हाल ही में 7 दिसंबर को पिछले महीने नवंबर के प्लेयर ऑफ द मंथ के खिलाड़ियों की एक सूची जारी की थी। इस सूची में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों के नाम शामिल थे।
ICC Men’s Player of the Month: तीन खिलाड़ियों के नाम शामिल

टूर्नामेंट में बेहतरीन टीम, सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने का खिताब भारत और उनके खिलाड़ियों को मिला था। ऐसे में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन खिलाड़ियों के नाम चुने गए थे, जिसमें मोहम्मद शम्मी, ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड का नाम शामिल था।
ICC Men’s Player of the Month: ट्रेविस हेड विजेता

अब आज आईसीसी ने इसके विजेता के नाम का ऐलान किया है। और इसके लिए फाइनल में भारत के विरुद्द शानदार शतक ठोंकने वाले ट्रेविस हेड को चुना गया है। ट्रेविस हेड ने फाइनल में भारत के खिलाफ 120 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्के लगाकर 114 के स्ट्राइक रेट से 137 रन की अहम पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया था।
ICC Men’s Player of the Month: लाबुशेन के साथ मैच विनिंग पार्टनरशिप-

हेड ने लाबुशेन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 215 गेंदों में 192 रन की शानदार मैच विनिंग पार्टनरशिप भी की। और इसी मैच विनिंग पार्टनरशिप की वजह से भारत को वर्ल्ड 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। नवंबर में हेड ने कुल 220 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक ही अर्धशतक शामिल था। इसके अलावा शमी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कुल 24 विकेट लिए थे।


1 thought on “ICC Men’s Player of the Month मे नवंबर के विजेता का हुआ ऐलान, कौन बल्लेबाज और क्यों बना विजेता,”