IND VS SA ODI Series भारतीय टीम (Indian Team) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के विरुद्द तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले जोहान्सबर्ग (Johannesburg) पहुंच चुकी है। केएल राहुल (K L Rahul) के हाथों में टीम इंडिया (Team India) की कमान होगी। टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज में एक और बदलाव किया गया है। वनडे सीरीज के लिए हेड कोच द्रविड़ और उनकी टीम मौजूद नहीं रहेगी। द्रविड़ की जगह टीम के लिए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक गेंदबाजी कोच राजीब दत्ता और फील्डिंग कोच अजय रात्रा टीम के लिए उपलब्ध होंगे।
IND VS SA ODI Series मे युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल की वापसी

टीम में युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल ने वापसी की है। वनडे सीरीज के लिए हेड कोच द्रविड़ और उनकी टीम मौजूद नहीं रहेगी। द्रविड़ के साथ ही बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच दिलीप वनडे सीरीज में मौजूद नहीं होंगे।
यह भी देखें: U-19 World Cup Schedule के शेड्यूल की हो गई घोषणा, इस देश को मिली मेजबानी
IND VS SA ODI Series टेस्ट सीरीज खास है
ऐसे में द्रविड़ की जगह टीम के लिए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, गेंदबाजी कोच राजीब दत्ता और फील्डिंग कोच अजय रात्रा टीम के लिए उपलब्ध होंगे। दरअसल द्रविड़ टेस्ट सीरीज पर ध्यान देना चाहते हैं। दरअसल टीम के लिए टेस्ट सीरीज काफी अहम है।
IND VS SA ODI Series 31साल का सूखा खत्म करना चाहेगी टीम इंडिया-

पिछले 31 साल से टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका की धरती पर कोई वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में टीम इंडिया इस सीरीज में जीत हासिल करके 31 साल का सूखा खत्म करना चाहती है। पूर्व क्रिकेटरों का कहना है कि कप्तान रोहित शर्मा के पास इस टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करके वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार को भूलाने का बड़ा मौका है।
IND VS SA ODI Series वर्ल्ड चैंपियनस का हिस्सा टेस्ट सीरीज-
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि दक्षिण अफ्रीका (SA) के विरुद्द होने वाली टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का हिस्सा है। इसके साथ ही एक और खबर भी सामने आई है कि फिटनेस मुद्दों के चलते मोहम्मद शमी टेस्ट टीम (Mohammed Shami Test Team) से बाहर हो गए हैं। 26 दिसंबर से सेंचुरियन (Centurion) और 3 जनवरी से केपटाउन (Cape Town) के न्यूलैंड्स (Newlands) में होने वाले दो टेस्ट मैचों मे भारत (India) को बड़ी चुनौती है।

