IND Vs SA T20 Weather Report: भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) का दूसरा टी20 मैच गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क (St. Georges Park Gqeberha) में खेला जाएगा। इस मैच में भी बारिश का खतरा बना हुआ है। मंगलवाल को भी मौसम अच्छा नहीं रहने वाला है। मैच के दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। फैंस के लिए ये बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है।
IND Vs SA T20 Weather Report: भारतीय टीम (Indian Team) को साउथ अफ्रीका (South Africa) के विरुद्द 12 दिसंबर को गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरा टी20 मैच खेलना है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। पहले टी20 मैच के लिए टॉस तक नहीं हो सका।
इसके बाद अब दूसरे टी20 मैच का खिलाड़ियों और फैंस को इंतजार है, लेकिन पोर्ट एलिजाबेथ में इस समय बारिश का मौसम बना हुआ है। यहां आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ऐसे में शाम को मैच हो पाएगा या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ में 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
यह भी देखें: Virat- Anushka की आज है 6वी एनिवर्सरी, सबसे बेस्ट कपल्स मे शुमार है यह जोड़ी।
IND Vs SA Weather Report: दूसरे टी20 के लिए कैसा रहेगा गकेबेरहा का मौसम?

IND Vs SA T20 Weather Report: दरअसल, भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND Vs SA Weather Report) का दूसरा टी20 मैच गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। इस मैच में भी बारिश का खतरा बना हुआ है। मंगलवाल को मौसम अच्छा नहीं रहने वाला है। मैच के दिन बारिश की संभावना जताए गई है।
फैंस के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। सुबह से मौसम साफ रहेगा, फिर अचानक से बादल छाए हुए दिखेंगे, इसके बाद 1-2 घंटे तक लगातार बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन मैच 8:30 बजे से शुरू होगा, तो इस वजह से बारिश का खतरा कम बताया जा रहा है।
IND Vs SA T20 Weather Report: पहले टी20 में बारिश की वजह से मैच किया गया रद्द

IND Vs SA T20 Weather Report: यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है, लेकिन पहले टी20 मैच में बारिश विलेन बनकर आ गई और मैच के लिए टॉस तक नहीं हो सका। ऐसे में लगातार बारिश होने की वजह से पहले टी20 मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।

