IPL Auction को लेकर तैयारियां बड़ी जोरों-शोरों से की जा रही है। 19 दिसंबर को दुबई (Dubai) में होने जा रही नीलामी मे प्लेयर्स पर बोली लगती हुई नजर आएगी। आईपीएल ऑक्शन 2024 (IPL Auction 2024) के लिए कुल 333 प्लेयर्स का नाम शॉर्टलिस्ट हो गया है। अब ऐसे मे जैसे-जैसे ऑक्शन की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे ही ऑक्शन से जुड़े हुए कुछ पुराने किस्से भी लाइमलाइट में आ रहे हैं। और इसी मे एक किस्सा बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (King Khan Shh Rukh Khan) और भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी (M S Dhoni) से जुड़ा हुआ भी है।
IPL Auction भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की फैन फॉलोइंग को हर कोई जानता हैं। आज के समय मे भी धोनी की गिनती दुनिया की बेहतरीन कप्तानों में की जाती है। 40 साल की उम्र में धोनी ने पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था।
IPL Auction: चेन्नई सुपर किंग्स ने माही को आईपीएल 2024 के लिए रिटेन किया

इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने माही को आईपीएल 2024 (IPL2024) के लिए रिटेन किया है। एक ऐसा भी समय था, जब धोनी को ऑक्शन में खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी अपना सब कुछ दांव पर लगा देती थी।
यह भी देखें: Virat- Anushka की आज है 6वी एनिवर्सरी, सबसे बेस्ट कपल्स मे शुमार है यह जोड़ी।
IPL Auction: धोनी और शाहरुख खान का किस्सा

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान से भी जुड़ा हुआ एक किस्सा बहुत ज्यादा सुर्खियों में बना रहा था। धोनी को अपनी टीम केकेआर (KKR) में खरीदने के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने साल 2017 की आईपीएल नीलामी के दौरान कहा था कि वह धोनी जैसे महान लीडर को खरीदने के लिए अपने कपड़े तक बेचने को तैयार हैं।
IPL Auction: Shah Rukh Khan ने कहा Dhoni को खरीदने के लिए अपना पजामा बेचने को तैयार

दरअसल, 7 साल पहले आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) के दौरान बॉलीवुड के किंग खान कह जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने धोनी (MS Dhoni) को खरीदने को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी थी। शाहरुख ने कहा था कि यार मैं तो उसका ऑक्शन के लिए इंतजार कर रहा हूं। धोनी को खरीदने के लिए मैं अपना पजामा तक बेच दूं, वो एक बार ऑक्शन में आ जाए।
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि एमएस धोनी साल 2017 के आईपीएल के दौरान राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (RPSG) का हिस्सा थे। धोनी ने पिछले सीजन सीएसके को अपनी कप्तानी में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जिताया।
IPL Auction दो बार की आईपीएल विजेता है शाहरुख की KKR

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि केकेआर (KKR) की टीम ने अभी तक आईपीएल (IPL) का खिताब कुल दो बार जीता है। साल 2012 में केकेआर ने सीएसके (CSK) को फाइनल में हराकर ये खिताब जीता था। इसके बाद दूसरी बार 2014 में केकेआर ने फाइनल मैच में पंजाब किंग्स को हराकर ये ट्रॉफी अपने नाम की थी। गौतम गंभीर के रिटायरमेंट के बाद टीम आईपीएल का खिताब जीतने के लिए तरसती हुई नजर आती है। इस बार गौतम गंभीर ने आईपीएल 2024 के लिए केकेआर की टीम में बतौर मेंटोर वापसी कर ली है।


2 thoughts on “IPL Auction धोनी जैसे महान लीडर को खरीदने के लिए अपने कपड़े तक बेचने को तैयार हैं। आईपीएल ऑक्शन मे जब माही को KKR मे शामिल करना चाहते थे Shah Rukh Khan”