Shamar Joseph का बचपन बहुत ही गरीबी में बीता है। जोसेफ 8 भाई-बहन के बीच पले-बढ़े और उनके घर पर ठीक तरह से खाने तक की व्यवस्था भी नहीं थी। शमर को अपनी भूख मिटाने और घर चलाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड (security guard) की नौकरी तक करनी पड़ी। कैरेबियाई फास्ट बॉलर (Caribbean fast Bowler) की किस्मत ने करवट तब ली जब उनको गुयाना की फर्स्ट क्लास टीम (Guyana’s first Class Team) में शामिल किया गया।
Shamar Joseph ने डेब्यू मैच में पांच विकेट झटके

Shamar Joseph ऑस्ट्रेलिया (AUS) की धरती पर वेस्टइंडीज (WI) का एक गेंदबाज जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। कंगारू (Kangaroo) बल्लेबाजों को उन्हीं की धरती पर एक कैरेबियाई गेंदबाज पानी पिला रहा है। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को अपने टेस्ट डेब्यू की पहली ही गेंद पर पवेलियन की राह दिखाकर वर्ल्ड क्रिकेट में इस फास्ट बॉलर ने सनसनी फैला दी है।
नाम है शमर जोसेफ (Shamar Joseph)। टेस्ट डेब्यू में पांच विकेट लेने वाले शमर की कहानी बेहद दिलचस्प है। शमर कभी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे, लेकिन क्रिकेट के प्रति जज्बे और लगन ने उनकी जिंदगी को पलटकर रख दिया।
Shamar Joseph ने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की

शमर जोसेफ का बचपन बेहद गरीबी में बीता। जोसेफ 8 भाई-बहन के बीच पले-बढ़े और उनके घर पर ठीक तरह से खाने की व्यवस्था भी नहीं थी। शमर को अपनी भूख मिटाने और घर चलाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी तक करनी पड़ी। जोसेफ 12 घंटे की नौकरी करते थे और उनको आधा दिन इसमें ही बीत जाता था। हालांकि, इस दौरान जोसेफ का क्रिकेट के प्रति लगाव कम नहीं हुआ और किस्मत को उनके लिए कुछ और ही मंजूर था।
Shamar Joseph की किस्मत ऐसी पलटी
जोसेफ शुरुआत में टेनिस बॉल से गेंदबाजी किया करते थे। हालांकि, अपनी पेस और जबरदस्त लाइन एंड लेंथ की वजह से शमर लोगों की निगाहों में आए। कैरेबियाई फास्ट बॉलर की किस्मत ने करवट तब ली, जब उनको गुयाना की फर्स्ट क्लास टीम में शामिल किया गया।
गुयाना की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए शमर ने खूब सुर्खियां बटोरी, जिसके दम पर उनको कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 में बतौर नेट गेंदबाज जगह मिली। घातक गेंदबाजी और शानदार लाइन एंड लेंथ के बूते शमर गुयाना के टीम मैनेजमेंट को प्रभावित करने में सफल रहे। इसके बाद बतौर रिप्लेसमेंट शमर की गुयाना एमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors ) की टीम में एंट्री हुई।
Shamar Joseph ने सीपीएल 2023 में उड़ाया गर्दा

कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League) में भी शमर जोसेफ ने 140 प्लस की स्पीड से गेंदबाजी की और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। शमर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर गुयाना को साल 2023 में चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया और यही से उनके क्रिकेट करियर को पंख लग गए।
सीपीएल 2023 (CPL2023) में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम शमर जोसेफ को मिला और उनकी एंट्री वेस्टइंडीज-ए टीम (West Indies A) में हुई। यहां पर भी जोसेफ अपनी रफ्तार से हर किसी को प्रभावित करने में सफल रहे। लगातार मेहनत और शानदार गेंदबाजी के दम पर जोसेफ को ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरे के लिए वेस्टइंडीज (West Indies) की नेशनल टीम (National Team) में चुना गया।
Shamar Joseph ने डेब्यू में मचाया धमाल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही शमर जोसेफ छा गए। करियर की पहली ही गेंद पर शमर ने विकेट चटकाया और वो भी स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाज का। जोसेफ यहीं नहीं रुके और उन्होंने डेब्यू मुकाबले में पांच विकेट अपने नाम किए। मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन समेत कंगारू टीम के धाकड़ बल्लेबाज इस युवा तेज गेंदबाज के आगे पानी मांगते हुए नजर आए। जोसेफ की गेंदबाजी में वो बात नजर आती है, जो वर्ल्ड क्रिकेट में उनको बड़े मुकाम तक लेकर जा सकती है।

1 thought on “Shamar Joseph कभी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे, लेकिन क्रिकेट के प्रति जज्बे और लगन ने उनकी जिंदगी को पलटकर रख दिया।”