SA20: साउथ अफ्रीका टी-20 लीग (South Africa T20 League) में आरसीबी (RCB) के इस धाकड़ बल्लेबाज ने अपने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) की ओर से खेलते हुए विल जैक्स (Will Jacks) ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए महज 41 गेंदों पर शतक ठोका। अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान जैक्स ने 8 चौके के साथ ही 9 गगनचुंबी छक्के भी जमाए।
SA20 लीग में विल जैक्स की तूफ़ानी बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका टी-20 (SA20 League) लीग में विल जैक्स (Will Jacks) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जमकर तबाही मचाई है। प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए जैक्स ने धुँआधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 41 गेंदों पर शतक जड़ दिया। जैक्स ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 86 रन तो केवल चौके-छक्कों से ही बना डाले। 240 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए जैक्स ने डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) के गेंदबाजों की खूब जमकर क्लास ली।
SA20 लीग में विल जैक्स का आतिशी शतक

आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम में शामिल विल जैक्स के आगे डरबन के गेंदबाज पूरी तरह से असहाय से नजर आए। जैक्स ने महज 42 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान जैक्स ने 8 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 9 गगनचुंबी छक्के भी जमाए। पिछले मैच में भी जैक्स का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 35 गेंदों पर 58 रन की दमदार पारी खेली थी।
SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स की जीत

विल जैक्स के शतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 204 रन लगाए। जैक्स के अलावा कॉलिन इंग्राम (Colin Ingram) ने भी बल्ले से रंग जमाया और 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 43 रन कूटे। वहीं, फिन सॉल्ट (fin salt) ने 13 गेंदों पर 23 रन जड़े।
विल जैक्स का गेंदबाजी मे भी शानदार प्रदर्शन
205 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सर्वाधिक 33 रन मैथ्यू ब्रीट्जके (Matthew Britzke) ने बनाए। वहीं, जे जे स्मट्स ने 27 रन का योगदान दिया। अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के बाद विल जैक्स ने गेंदबाजी मे भी अपना हाथ दिखाते हुए 3 ओवर में 18 रन देकर दो सफलता प्राप्त की।
