IND Vs AFG: तीसरे टी20 मैच मे 13 बड़े रिकार्ड बनें, क्रिकेट फैंस लंबे समय तक इस मैच को भूल नहीं पाएंगे।

IND Vs AFG: भारत (India) ने बुधवार को एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच मे बहुत ही कड़े संघर्ष के बाद अफगानिस्‍तान (Afghanistan) की टीम को दूसरे सुपर ओवर में हरा दिया है। यह मैच रिकॉर्ड्स के हिसाब से बहुत ही यादगार बन गया है। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शतक हो या फिर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार 2 सुपर ओवर का मैच खेला गया हो। क्रिकेट फैंस लंबे समय तक इस मैच की यादों को भूल नहीं पाएंगे।

IND Vs AFG: भारत ने 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया

IND Vs AFG: भारत और अफगानिस्‍तान (IND Vs AFG) के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच सीरीज के लिहाज से मात्र एक औपचारिक मैच था, लेकिन यह मैच ऐतिहासिक और यादगार मैच बन गया। इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई। रोहित शर्मा की कमान वाली भारतीय टीम (Indian Team) ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्‍तान को हराकर सीरीज में मेहमान टीम का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया।

IND Vs AFG: इस मैच मे 13 रिकार्ड बने

एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेला गया यह हाई स्‍कोरिंग मैच जिसे क्रिकेट फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शतक हो या फिर पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच में दो सुपर ओवर खेलना, दोनों टीमों के बीच यह टक्‍कर फैंस के जहन में हमेशा के लिए याद बनकर रहेगी। चलिए आपको बताते हैं कि इस मुकाबले में 13 बड़े कारनामे कौन से हुए। 

IND Vs AFG: नंबर-1 रिकार्ड

1 ) टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में यह पहला ऐसा मैच था, जिसका नतीजा दो सुपर ओवर में निकला। वैसे, क्रिकेट इतिहास का यह दूसरा टी20 मैच है जब दो सुपर ओवर खेले गए। साल 2020 में मुंबई इंडियंस और किंग्‍स इलेवन पंजाब (MI Vs KXIP) के बीच आईपीएल (IPL) में मुकाबला खेला गया, जहां दो सुपर ओवर से नतीजा निकला था। पंजाब (Punjab) ने तब जीत दर्ज की थी।

2) 424 रन भारत और अफगानिस्‍तान ने मिलकर बनाए, जिसमें मुकाबला टाई हुआ। यह टी20 इंटरनेशनल प्रारूप का दूसरा सबसे हाई स्‍कोरिंग टाई मैच रहा। इससे पहले 2010 में क्राइस्‍टचर्च में न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया (NZ Vs AUS) के बीच सबसे बड़ा हाई स्‍कोरिंग मैच खेला गया था, जिसमें कुल 428 रन बने थे। दोनों टीमों ने 214-214 रन बनाए थे।

IND Vs AFG: नंबर-3 रिकार्ड

3) रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बने। यह रोहित का पांचवां टी20 इंटरनेशनल शतक था। उन्‍होंने ग्‍लेन मैक्‍सवेल और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्‍होंने 4-4 टी20 इंटरनेशनल शतक जमाए हैं। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में अपना सर्वश्रेष्‍ठ जबकि भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का चौथा सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाया।

यह भी देखें: Ram Mandir: भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए PM मोदी और देशवासियों को दी बधाई, और सभी राम भक्तों को उन्होंने अपना प्रणाम कहा

IND Vs AFG: नंबर-4 रिकार्ड

IND Vs AFG:
IND Vs AFG:

4) रोहित शर्मा के पांच में से तीन टी20 इंटरनेशनल शतक भारत की कप्‍तानी करते हुए लगे। रोहित शर्मा ने बतौर कप्‍तान सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने के मामले में बाबर आजम (Babar Ajam) की बराबरी कर ली है। बाबर आजम ने भी अपनी कप्‍तानी के दौरान तीन टी20 इंटरनेशनल शतक जड़े थे।

5) 58 रन भारत ने अपनी पारी के आखिरी दो ओवर में बनाए। यह टी20 मैच के 19वें और 20वें ओवर में बटोरे गए सबसे ज्‍यादा रन रहे। भारत ने नेपाल (Nepal) का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने पिछले साल एशियन गेम्‍स (Asian Games) में मंगोलिया (Mangoliya) के खिलाफ आखिरी 2 ओवर में 55 रन बनाए थे।

IND Vs AFG: नंबर-6 रिकार्ड

6) 36 रन करीम जन्‍नत द्वारा की गई गेंदबाजी मे पारी के 20वें ओवर में बने। रोहित शर्मा और रिंकू सिंह एक ओवर में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के रिकॉर्ड में संयुक्‍त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इससे पहले युवराज सिंह ने 2007 में स्‍टुअर्ट ब्रॉड और 2021 में किरोन पोलार्ड ने धनंजय डी सिल्‍वा के ओवर में 36 रन बनाए थे। युवी और पोलार्ड ने लगातार छह छक्‍के जड़कर 36 रन बटोरे थे।

7) भारत ने आखिरी पांच ओवर में 103 रन बनाए। भारत टी20 इंटरनेशनल मैच के आखिरी पांच ओवर में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाला दूसरा देश बन गया है। नेपाल के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है, जिसने आखिरी के पांच ओवर में 108 रन बटोरे थे।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग मे भी अपनी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs AFG: नंबर-8 रिकार्ड

8) रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के बीच 190* रन की साझेदारी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आठवीं सबसे बड़ी साझेदारी बनी। आठ में से सात साझेदारियां ओपनिंग विकेट के लिए की गईं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित-रिंकू के बीच चौथे या निचले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी रही।

9) सभी तरह के टी20 क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के बीच 190* रन की साझेदारी पांचवें या निचले क्रम के विकेट के लिए दूसरी सर्वश्रेष्‍ठ है। पिछले साल बिग बैश लीग में इफ्तिखार अहमद और शाकिब अल हसन ने पांचवें विकेट के लिए 192 रन की अविजित साझेदारी की थी।

IND Vs AFG: नंबर-10 रिकार्ड

10) 190* रन की साझेदारी रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के बीच हुई, जो कि भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने दीपक हुड्डा और संजू सैमसन (Deepak Hooda and Sanju Samson) के दूसरे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा। हुड्डा और सैमसन ने 2022 में आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ 176 रन की साझेदारी की थी।

11) रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने नाबाद 69 रन बनाए, जो कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-6 या निचले क्रम पर सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर है। इससे पहले सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर का रिकॉर्ड अक्षर पटेल के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने पुणे (Pune) में 2023 में श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ सातवें नंबर पर आकर 65 रन बनाए थे।

IND Vs AFG: नंबर-12 रिकार्ड 

12) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 36 साल और 262 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक जमाया। वो टेस्‍ट खेलने वाले देशों में टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्‍टइंडीज (WI) के पूर्व विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 2016 में इंग्‍लैंड (England) के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 36 साल और 117 दिन थी।

IND Vs AFG: नंबर-13 रिकार्ड 

13) अफगानिस्‍तान (AFG) के शीर्ष तीन बल्‍लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला मौका रहा जब लक्ष्‍य का पीछा करने वाली टीम के टॉप-3 बल्‍लेबाजों ने अर्धशतक जमाए हो। वहीं, बेंगलुरु (Bangalore) में कुल पांच बल्‍लेबाजों ने 50 या ज्‍यादा का स्‍कोर बनाया। यह केवल दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच है, जहां 5 बल्‍लेबाजों ने 50+ स्‍कोर बनाया। इससे पहले 2020 ऑकलैंड टी20 इंटरनेशनल मैच में न्‍यूजीलैंड (NZ) और भारत (IND) के बल्‍लेबाज ऐसा कर चुके हैं।

1 thought on “IND Vs AFG: तीसरे टी20 मैच मे 13 बड़े रिकार्ड बनें, क्रिकेट फैंस लंबे समय तक इस मैच को भूल नहीं पाएंगे।”

Leave a Comment