Arshin Kulkarni: अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) की शूरुआत 19 जनवरी से साउथ अफ्रीका (South Africa) की धरती पर होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारतीय टीम (Indian Team) भी साउथ अफ्रीका (SA) पहुंच गई है। इसी दौरान एक इवेंट में भारत (India) के स्टार खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी (Arshin Kulkarni) को अपने रोल मॉडल जैक कैलिस (Role Model Jacques Kallis) से मिलने का सुनहरा अवसर मिला। अर्शिन ने कैलिस के साथ बहुत समय तक बातचीत की और फिर उनको एक लेटर भी दिया।
Arshin Kulkarni ने कैलिस के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Arshin Kulkarni: आप यकीन कर पाओगे जिसको आप सिर्फ टीवी पर देखकर बड़े होते हैं और उनको अपना आदर्श मानते हैं। सोचिए अगर उनसे रियल लाइफ (Real life) में ही मुलाकात करने का मौका मिल जाए, तो आपकी भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा।
भारत के स्टार अंडर-19 क्रिकेटर अर्शिन कुलकर्णी (Arshin Kulkarni) का भी कुछ ऐसा ही एक सुनहरा सपना साकार हुआ है। अर्शिन को अपने आदर्श जैक कैलिस से पहली बार मिलने का मौका मिला। अर्शिन इस मौके पर बहुत ही भावुक नजर आए और उन्होंने कैलिस के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
Arshin Kulkarni का सपना हुआ साकार

दरअसल, अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज 19 जनवरी से साउथ अफ्रीका की धरती पर होने जा रहा है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम भी साउथ अफ्रीका पहुंची हुई है। इसी दौरान एक इवेंट में भारत के स्टार खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी को अपने रोल मॉडल जैक कैलिस से मिलने का मौका मिला। अर्शिन ने कैलिस के साथ काफी देर तक बातचीत की और फिर उनको एक लेटर भी दिया।
अर्शिन ने बातचीत के दौरान कैलिस के पैर भी छूए और वह काफी भावुक नजर आए। वीडियो में अर्शिन के चेहरे के हाव-भाव को देखकर साफ तौर पर यह पता लग रहा है कि वह कैलिस से मिलने पर बहुत ही खुश हैं। कैलिस ने अर्शिन की जर्सी पर अपने साइन करते हुए भारतीय युवा खिलाड़ी को खास तोहफा भी दिया। सोशल मीडिया पर अर्शिन का यह क्यूट वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Arshin Kulkarni बेहतरीन ऑलराउंडर हैं

अर्शिन कुलकर्णी का प्रदर्शन अंडर-19 एशिया कप (U-19 Asia Cup) में बहुत ही शानदार रहा था। अर्शिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 मैचों में 69 की दमदार औसत से 138 रन बनाए थे। अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ अर्शिन ने 70 रन की दमदार पारी खेली थी। वहीं, अर्शिन ने गेंद से भी खूब रंग जमाया था। इससे पहले महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) में भी अर्शिन ने 54 गेंदों पर 117 रन की यादगार पारी खेली थी।



1 thought on “Arshin Kulkarni के बचपन का सपना पूरा हुआ वो अपने रोल मॉडल Jacques Kallis से मिलकर बहुत खुश हुए, भारतीय स्टार क्रिकेटर ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया”