WPL 2024 Schedule: काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL2024) के शेड्यूल का एलान हो गया है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ होगी। दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम (RCB Team) अपने अभियान की शुरुआत यूपी वॉरियर्स (UPW) के विरुद्द करेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा।
WPL 2024 Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024 Schedule) के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी से होगी और पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ होगी। टूर्नामेंट के सभी लीग मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (M Chinnaswamy Cricket Stadium, Bengaluru) और दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium, Delhi) में खेले जाएंगे।
WPL 2024 Schedule हुआ जारी

लंबे समय के इंतजार के बाद महिला प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल का एलान हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी। दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम अपने अभियान का आगाज यूपी वॉरियर्स के खिलाफ करेगी।
वहीं, तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स (GT) की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (MI) के साथ होगी। डब्ल्यूपीएल 2024 में कुल 22 मैच खेले जाएंगे और टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम डायरेक्ट फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।
WPL 2024 Schedule: WPL का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

महिला प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच 15 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। वहीं, डब्ल्यूपीएल का खिताबी मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
WPL 2024 Schedule: पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस बनी थी

पिछले सीजन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया था। मुंबई (Mumbai) ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हार का स्वाद चखाया था। डब्ल्यूपीएल 2023 में मेग लेनिंग (Meg Lanning) ने सबसे ज्यादा 345 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी हेली मैथ्यूज (Haley Matthews) ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए थे।
