LSG Vs DC Highlights: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, जेक फ्रेजर मेकगर्क ने खेली 55 रन की तूफानी पारी, कुलदीप यादव ने झटके तीन विकेट.

LSG Vs DC Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Delhi Capitals Team) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LucKnow Super Giants) को 6 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम (Lucknow Team) ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर स्कोर बोर्ड मे 167 रन लगाए। जिसके जवाब मे दिल्ली की टीम (Delhi Team) ने इस लक्ष्य को महज 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की ओर से जेक फ्रेजर (jake fraser) ने 55 रन की तूफानी पारी खेली।

LSG Vs DC Highlights: DC ने LSG को 6 विकेट से शिकस्त दी

LSG Vs DC Highlights: आईपीएल 2024 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से शिकस्त दी। लखनऊ से मिले 168 रन के लक्ष्य को दिल्ली (Delhi) ने 18.1 ओवर में महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से जेक फ्रेजर मेकगर्क (jake fraser mcgurk) ने अपने आईपीएल डेब्यू (IPL Debut) मुकाबले में 35 गेंदों पर 55 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत (Captain Rishabh Pant) ने 41 रन की तूफानी पारी खेली।

यह भी देखें: MI Captain Hardik Pandya के भाई ने की 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मुंबई पुलिस ने हार्दिक के भाई को किया गिरफ्तार

LSG Vs DC Highlights: फ्रेजर-पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

LSG Vs DC Highlights:
 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेविड वॉर्नर (David Warner) महज 8 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद पृथ्वी शॉ और जेक फ्रेजर मेकगर्क ने मोर्चा संभाला। शॉ 22 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, दूसरे छोर से फ्रेजर की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 35 गेंदों पर 55 रन ठोके। फ्रेजर ने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और पांच छक्के जमाए। फ्रेजर को कप्तान ऋषभ पंत का भी अच्छा साथ मिला। पंत ने 24 गेंदों पर 41 रन कूटे। इस दौरान दिल्ली के कप्तान ने 4 चौके और 2 छक्के जमाए।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

LSG Vs DC Highlights: दिल्ली ने रचा इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसने 160 से ज्यादा रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है। दिल्ली से पहले आईपीएल के 16 साल के इतिहास में यह कारनामा कोई भी टीम नहीं कर सकी है। इससे पहले साल 2023 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 160 रन के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया था।

LSG Vs DC Highlights: कुलदीप का चला जादू

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का जादू सिर चढ़कर बोला। कुलदीप ने चार ओवर के स्पेल में महज 20 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। कुलदीप ने मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन (Marcus Stoinis and Nicholas Pooran) को एक ही ओवर में चलता किया। कुलदीप ने पूरन को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

2 thoughts on “LSG Vs DC Highlights: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, जेक फ्रेजर मेकगर्क ने खेली 55 रन की तूफानी पारी, कुलदीप यादव ने झटके तीन विकेट.”

Leave a Comment