MI Captain Hardik Pandya के भाई ने की 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मुंबई पुलिस ने हार्दिक के भाई को किया गिरफ्तार

MI Captain Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रृणाल पांड्या के साथ उनके  सौतेले भाई वैभव ने 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की (Mumbai Indians captain Hardik Pandya and his brother Krunal Pandya were defrauded by step brother Vaibhav of Rs 4.3 crore) है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने वैभव पांड्या को क्रिकेटर के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वैभव पांड्या ने साझेदारी समझौते का उल्‍लंघन किया है जिसकी वजह से वो गिरफ्तार हुए। पांड्या बंधू इस समय आईपीएल (IPL) में व्‍यस्‍त चल रहे हैं।

MI Captain Hardik Pandya:  हार्दिक पांड्या के सौतेले भाई को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया

MI Captain Hardik Pandya
MI Captain Hardik Pandya

MI Captain Hardik Pandya मुंबई पुलिस ने भारतीय क्रिकेटर्स हार्दिक और कृणाल पांड्या के सौतेले भाई वैभव पांड्या को गिरफ्तार कर लिया है। वैभव पर कथित आरोप है कि उन्‍होंने हार्दिक-कृणाल के साथ बिजनेस पार्टनरशिप में करीब 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 37 साल के वैभव पर एक पार्टनरशिप फर्म से लगभग 4.3 करोड़ रुपये का हेर-फेर करने का आरोप है। इसकी वजह से हार्दिक-कृणाल को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। कथित गलती में पैसों की हेरा-फेरी और साझेदारी की शर्तों का उल्‍लंघन शामिल है।

यह भी देखें: RR Vs GT Highlights: IPL 2024 मे रियान पराग की अर्धशतकीय पारी पर शुभमन गिल की पारी हुई भारी, गुजरात ने राजस्थान को 3 विकेट से शिकस्त दी  

MI Captain Hardik Pandya: वैभव ने पांड्या बंधुओं को लगाया चूना

रिपोर्ट के मुताबिक तीन साल पहले तीन व्‍यक्तियों ने संयुक्‍त रूप से विशिष्‍ट शर्तों के साथ पॉलीमर बिजनेस शुरू  (polymer business) किया था। क्रिकेटर भाइयों को पूंजी का 40 प्रतिशत निवेश करना था जबकि वैभव को 20 प्रतिशत योगदान देना था व दैनिक संचालन का प्रबंधन करना था।

मुनाफा इन्‍हीं शेयर के मुताबिक वितरित होना था। हालांकि, वैभव ने कथित रूप से इसी व्‍यापार में अपने सौतेले भाइयों को बताए बिना एक और फर्म स्‍थापित की और साझेदारी समझौते का उल्‍लंघन किया।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

MI Captain Hardik Pandya: पांड्या बंधुओं को हुआ नुकसान

इसका परिणाम यह रहा कि वास्‍तविक साझेदारी का मुनाफा घट गया। करीब 3 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा। साथ ही यह भी आरोप लगा कि वैभव ने शांति से अपने मुनाफे का शेयर 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 33.3 प्रतिशत कर दिया, जिससे हार्दिक और कृणाल पांड्या को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने वैभव पंड्या पर इन कार्यों के संबंध में धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। इस मामले पर पांड्या बंधुओं ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

MI Captain Hardik Pandya: आईपीएल में व्‍यस्‍त पांड्या बंधु

हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या (Hardik Pandya and Krunal Pandya) इस समय आईपीएल में व्‍यस्‍त हैं। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी संभाल रहे हैं जबकि कृणाल पांड्या लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रतिनिधित्‍व कर रहे (Krunal Pandya is representing Lucknow Supergiants) हैं।

1 thought on “MI Captain Hardik Pandya के भाई ने की 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मुंबई पुलिस ने हार्दिक के भाई को किया गिरफ्तार”

Leave a Comment