Jake Fraser McGurk IPL: जैक फ्रेजर मैकगर्क ने शुक्रवार 12 अप्रैल 2024 को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए मैच मे लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Supergiants) के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जमाकर जमकर सुर्खियां बटोरी। मैकगर्क ने इकाना स्टेडियम में एलएसजी के खिलाफ (McGurk against LSG at Ikana Stadium) 35 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इस युवा खिलाड़ी की तूफानी पारी की बदौलत लखनऊ (Lucknow) को 11 गेंदें शेष रहते छह विकेट से मात दी। जानें मैकगर्क के बारे में महत्वपूर्ण बातें।
Jake Fraser McGurk IPL: जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपने आईपीएल डैब्यू मे लगाया अर्धशतक

Jake Fraser McGurk IPL: ऑस्ट्रेलियाई (Australia) बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल (IPL) में यादगार डेब्यू किया। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हुए 22 साल के मैकगर्क ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ तूफानी अर्धशतक ठोका और खूब सुर्खियां बटोरी।
फ्रेजर मैकगर्क ने इकाना स्टेडियम पर लखनऊ के गेंदबाजों के होश उड़ाते हुए केवल 35 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन बनाए। युवा खिलाड़ी की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स को 11 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से पटखनी दी।
इस बेहतरीन पारी के बाद हर कोई जैक फ्रेजर मैकगर्क के बारे में जानने को बेकरार है। चलिए हम आपको उनके बारे में रोचक बातें बताते हैं।
Jake Fraser McGurk IPL: कौन है जैक फ्रेजर मैकगर्क?
Jake Fraser McGurk IPL: 11 अप्रैल 2002 को फ्रेजर मैकगर्क का जन्म हुआ था। वह आईपीएल 2024 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (South African fast bowler Lungi Ngidi) के चोटिल होने के कारण फ्रेजर को दिल्ली (Delhi) ने शामिल किया। विक्टोरिया (victoria) के फ्रेजर ने ऑस्ट्रेलिया का विभिन्न उम्र समूह में प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 2019 में अंडर-19 वर्ल्ड कप (U-19 World Cup) शामिल है। वह सीनियर टीम के लिए भी खेल चुके हैं।
Jake Fraser McGurk IPL: एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने शील्डि और मार्श कप Shield and Marsh Cup) में 2019/2020 सीजन में विक्टोजरिया के लिए डेब्यूक करके शानदार प्रदर्शन किया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने दोनों टूर्नामेंट में अर्धशतक जमाए। फ्रेजर मैकगर्क के नाम लिस्टय ए क्रिकेट (List A Cricket) में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होनें 29 गेंदों में ये कारनामा करके एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) के 31 गेंदों में शतक जमाने के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था।
Jake Fraser McGurk IPL: यहां भी बिखेरा जलवा
22 साल के मैकगर्क ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) से पहले आईएलटी20 टूर्नामेंट में दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals in ILT20 Tournament) के लिए खेलकर काफी प्रभावित किया। इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप (ODI format against West Indies) में फ्रेजर को ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेलने का मौका मिला।
दो मैचों में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए एक अर्धशतक जड़ा और इसमें उनका स्ट्राइक रेट 220 के आस-पास था। अब तक जैक फ्रेजर मैकगर्क ने एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। हालांकि, वो अपने लंबे शॉट्स और लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
जैक फ्रेजर मैकगर्क ने मेलबर्न रेनेगेड्स का बिग बैश लीग (Melbourne Renegades Big Bash League) में प्रतिनिधित्व किया, जहां 158.64 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 257 रन बनाए। युवा सनसनी से आगे के मुकाबलों में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।


1 thought on “Jake Fraser McGurk IPL: कौन है यह Strong खिलाड़ी जो टी20 मे लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर है?”