KKR Vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ होनी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Nights Raiders) का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में शानदार रहा है। केकेआर ने अभी तक खेले गए चार मैचों में से तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि सिर्फ एक ही मैच में टीम को हार झेलनी पड़ी है।
KKR Vs LSG Pitch Report: केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स मे टक्कर

KKR Vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2024 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना-सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को अपने आखिरी मैच में 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को भी अपने आखिरी मैच में सीएसके (CSK) से 7 विकेट से हार मिली थी।
KKR Vs LSG Pitch Report: KKR IPL 2024 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद
केकेआर टीम ने अभी तक चार मैच में से 3 मैचों में जीत का स्वाद चखा है, जबकि एक मैच में हार का सामना किया है। केकेआर की टीम नेट रन रेट +1.528 के साथ अंक तालिका पर दूसरे पायदान पर मौजूद है, जबकि केएल राहुल (K L Rahul) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पांच मैचों में से 3 मैचों में जीत और 2 मैचों में हार के साथ आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबस पर चौथे स्थान पर है। अब दोनों ही टीमें जीत की लय वापस हासिल करने के इरादे से कोलकाता में एक-दूसरे से भिड़ेगी।
KKR Vs LSG Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच कैसी खेलती है?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने होम ग्राउंड का पूरा फायदा उठाना चाहेंगी। केकेआर की पिच पर हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। बल्लेबाजों के अलावा पिच से तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिल सकता है। ईडन गार्डन के मैदान ने अब तक कुल 144 मैचों की मेजबानी की है, जिसमें 79 टीम ने मैच जीते है, जबकि 62 बार टीम को हार मिली। आईपीएल के मैच ईडन गार्डन में कुल 88 खेले गए है, जिसमें से 49 मैच मेजबान टीम ने जीते, जबकि मेहमान टीम को 37 मैच में जीत मिली।
KKR Vs LSG Pitch Report: ईडन गार्डन के टी20 रिकॉर्ड और स्टैट्स
कुल खेले गए T20 मैच- 12
पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते मैच- 5
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते मैच- 7
पहली पारी का औसत स्कोर- 155
दूसरी पारी का औसत- 137
सबसे बड़ा टोटल बना- 201/5 (पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश)
सबसे बड़ा स्कोर चेज- 162/4 (भारत बनाम वेस्टइंडीज)
सबसे कम स्कोर बना- 70 रन पर ऑलआउट (बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड)
सबसे कम टोटल डिफेंड- 186/5 (भारत बनाम वेस्टइंडीज)
KKR Vs LSG Pitch Report: केकेआर बनाम लखनऊ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अगर हम बात करें केकेआर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों के बीच कुल 3 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें तीनों मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत मिली। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ टीम ने ये तीनों मैच में जीत का स्वाद चखा।

