PBKS Vs RR Pitch Report: IPL 2024 मे आज मुल्लांपुर मे देखने को मिलेगी रनों की बारिश,या गेंदबाज लेगे परीक्षा, यहाँ की पिच का क्या हाल है?   

PBKS Vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले जाने वाले 27वें मैच में पंजाब किंग्स टीम (Punjab Kings Team) का आमना-सामना राजस्थान रॉयल्स की टीम (Rajasthan Royals Team) के साथ होगा। राजस्थान का प्रदर्शन इस सीजन मे अभी तक बहुत ही शानदार रहा है। इस टीम ने अभी तक खेले गए पांच मैचों में से चार में जीत का स्वाद चखा है जबकि सिर्फ एक मैच में ही टीम को हार झेलनी पड़ी है। वहीं पंजाब (Punjab0 को लास्ट मैच में हैदराबाद (Hyderabad) के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। मुल्लांपुर में खेला जाएगा पंजाब-राजस्थान के बीच रोमांचक मुकाबला।

PBKS Vs RR Pitch Report: IPL 2024 में पंजाब की होगी राजस्थान से भिड़ंत

PBKS Vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 के 27वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ होगी। राजस्थान को आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) के हाथों करीबी मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं, पंजाब के किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रोमांचक मैच में 2 रन से हराया था। ऐसे में दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब होंगी।

यह भी देखें: LSG Vs DC Highlights: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, जेक फ्रेजर मेकगर्क ने खेली 55 रन की तूफानी पारी, कुलदीप यादव ने झटके तीन विकेट.

PBKS Vs RR Pitch Report: मुल्लांपुर की पिच कैसी है?

PBKS Vs RR Pitch Report:
PBKS Vs RR Pitch Report:

पंजाब और राजस्थान (PBKS Vs RR) के बीच रोमांचक मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Will be played at Maharaja Yadvend Singh International Cricket Stadium, Mullanpur. This is the new home ground of Punjab and) में खेला जाएगा। पंजाब का यह नया होम ग्राउंड है और इस पर अभी तक सिर्फ दो मैच खेले गए हैं। इन दो मैचों में जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस मैदान पर बैटिंग काफी आसान है। लास्ट मैच में पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगभग 183 रन का लक्ष्य चेज कर ही लिया था।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

PBKS Vs RR Pitch Report: यहाँ के आंकड़े क्या बताते है?

मुल्लांपुर के इस ग्राउंड ने आईपीएल(IPL) के अब तक सिर्फ दो ही मैचों की मेजबानी की है। इनमें से एक में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि एक में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। टॉस का इस मैदान पर अब तक कोई खास रोल दिखाई नहीं दिया है। पंजाब ने दिल्ली (Delhi) के खिलाफ 175 रन का लक्ष्य आसानी से चेज कर लिया था।

PBKS Vs RR Pitch Report: पंजाब के ऊपरी क्रम को जोर दिखाना होगा

पंजाब किंग्स को लास्ट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो (Shikhar Dhawan and Jonny Bairstow) का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चल सका है। वहीं, प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) भी आईपीएल 2024 में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। हालांकि, शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा (Shashank Singh and Ashutosh Sharma) ने पिछले दो मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

Leave a Comment