IPL 2024 Playoffs scenario: अभी भी क्या कोई गुंजाइश बची है दिल्ली से 19 रन से हारने के बाद लखनऊ की, आखिर कैसे प्‍लेऑफ में पहुंच सकती है LSG की टीम, जाने यहाँ?  

IPL 2024 Playoffs scenario: लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम (Lucknow Super Giants Team) को मंगलवार 14 मई को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 64वें मैच में 19 रन की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। यह हार लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) को बहुत भारी पड़ी और जिस वजह से अब उसकी प्‍लेऑफ (Playoff) की राह बहुत ही कठिन हो गई है। अब लखनऊ सुपरजायंट्स को सबसे पहले इस बात का ध्‍यान रखना होगा कि वो अपने आखिरी लीग चरण मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बड़े अंतर से मात दे।

IPL 2024 Playoffs scenario: लखनऊ को मिली दिल्‍ली के हाथों 19 रन की शिकस्‍त

IPL 2024 Playoffs scenario: लखनऊ सुपरजायंट्स टीम (LSG Team) को मंगलवार को आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के हाथों 19 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही एलएसजी के प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदें बेहद कम हो गई। लखनऊ के 13 मैचों में 12 अंक हैं और वो प्‍वाइंट्स टेबल (Point Table) में सातवें स्‍थान पर खिसक गई है।

यह भी देखें: IPL 2024: आखिर क्या ऐसी वजह बनी, कि Strong जोस बटलर सहित इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल छोड़ अपने देश लौट रहे है?    

IPL 2024 Playoffs scenario: लखनऊ को आखिरी मैच विशाल अंतर से जीतने की जरुरत

लखनऊ सुपरजायंट्स का नेट रन रेट भी -0.787 का है। लखनऊ सुपरजायंट्स को अगर प्‍लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे सबसे पहले अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को विशाल अंतर से हराना होगा। विशाल जीत से लखनऊ की टीम दिल्‍ली (Delhi) से आगे निकल जाएगी, जिसके 14 मैच पूरे हो चुके हैं और 14 अंक हैं व नेट रन रेट -0.377 का है।

IPL 2024 Playoffs scenario: सनराइजर्स की दोनों हार साबित होगी वरदान

लखनऊ सुपरजायंट्स को चाहिए कि सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) अपने दोनों बचे हुए मैच बड़े अंतर से हार जाए ताकि उनका नेट रन रेट लखनऊ से नीचे आ जाए। वहीं, सीएसके (CSK) के 14 अंक है और उसका सामना 12 अंक वाली आरसीबी (RCB) से होगा। दोनों ही टीमों के नेट रन रेट +0.528 और +0.387 लखनऊ से बेहतर हैं। इसका मतलब है कि जो टीम जीतेगी, वो लखनऊ से ऊपर रहेगी।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024 Playoffs scenario: अगर, मगर, दूसरों के प्रदर्शन पर निर्भर लखनऊ की टीम

IPL 2024 Playoffs scenario:
IPL 2024 Playoffs scenario:

ऐसे में लखनऊ के लिए सर्वश्रेष्‍ठ रहेगा कि वो मुंबई (Mumbai) के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करके डीसी (DC) से नेट रन रेट में आगे निकल जाए। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपने दोनों मैच हार जाए। इसके अलावा या तो सीएसके की टीम आरसीबी को हरा दे या फिर आरसीबी अच्‍छे अंतर से सीएसके को हरा दे तो इनका नेट रन रेट लखनऊ से कम हो जाएगा।

IPL 2024 Playoffs scenario: इन नतीजों का भी चाहिए साथ

लखनऊ सुपरजायंट्स को उम्‍मीद होगी कि उसका मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच बारिश में नहीं धुले, वरना वो प्‍लेऑफ की दावेदारी से बाहर हो जाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद के भी बचे हुए मैच बारिश में नहीं धुले तो एलएसजी के लिए बेहतर रहेगा। वैसे, लखनऊ और अन्‍य टीमों के नेट रन रेट में इतना फर्क है कि कोई करिश्‍मा ही सुपरजायंट्स को प्‍लेऑफ में पहुंचा सकता है।

1 thought on “IPL 2024 Playoffs scenario: अभी भी क्या कोई गुंजाइश बची है दिल्ली से 19 रन से हारने के बाद लखनऊ की, आखिर कैसे प्‍लेऑफ में पहुंच सकती है LSG की टीम, जाने यहाँ?  ”

Leave a Comment