RR Vs PBKS Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (Rajasthan Royals And Punjab Kings) के बीच रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium, Guwahati) में खेला जाएगा। गुवाहाटी का यह मैदान बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। क्योंकि यहाँ पर गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस मैदान पर शॉट लगाना बहुत ही आसान रहता है। दूसरी पारी में ओस यहाँ पर बड़ा रोल प्ले कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
RR Vs PBKS Pitch Report: आज राजस्थान रॉयल्स की होगी पंजाब किंग्स से भिड़ंत

RR Vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले जाने वाले 65वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम के साथ होगी। पंजाब प्लेऑफ (Playoff) की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं, संजू सैमसन की पिंक आर्मी (Sanju Samson’s Pink Army) को अंतिम चार का टिकट हासिल करने के लिए अभी भी एक जीत की दरकार है। राजस्थान पिछले तीनों मैच गंवाकर हार की हैट्रिक लगा चुकी है। दूसरी ओर, पंजाब को लास्ट गेम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
RR Vs PBKS Pitch Report: गुवाहाटी की पिच क्या बताती है?

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (RR Vs PBKS) के बीच रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुवाहाटी का यह मैदान बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस मैदान पर शॉट लगाना काफी आसान रहता है। दूसरी पारी में ओस बड़ा रोल प्ले कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
RR Vs PBKS Pitch Report: यहाँ के आकंड़े क्या बताते है?
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक कुल 4 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 2 मैचों में मैदान मारा है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। पहली पारी में औसतन स्कोर 192 का रहा है, तो दूसरी पारी में भी एवरेज स्कोर 189 का रहा है।
RR Vs PBKS Pitch Report: राजस्थान तोड़ना चाहेगी हार का क्रम
राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम नजर आ रही थी, लेकिन टीम को पिछले तीन मैचों में लगातार हार का मुंह देखना पड़ा है। राजस्थान को अभी दो मैच खेलने हैं और टीम को हर हाल में एक मुकाबले में जीत का स्वाद चखना होगा। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग आउट हो चुकी है और टीम को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी।

