IPL 2024: जोस बटलर (Josh Butler) सहित इंग्लैंड (England) के कई खिलाड़ी आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बीच में ही आईपीएल (IPL) छोड़कर घर रवाना हो गए हैं। इंग्लैंड की टीम (ENG Team) अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की तैयारियों में जुटेगी। जोस बटलर के नेतृत्व वाली थ्री लायंस (Three lions) की टीम 22 मई से पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 Inter National Series) खेलेगी। इसके बाद वो वेस्टइंडीज (West Indies) के लिए रवाना होगी जहां खिताब की रक्षा करने उतरेगी।
IPL 2024: विदेशी खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर घर लौट गए

IPL 2024: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले घुटने की चोट से उबरने के लिए सोमवार को इंग्लैंड लौट गए। लिविंगस्टोन के अलावा जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), विल जैक्स और रीस टॉपली (रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने भी 22 मई से पाकिस्तान के विरुद्ध शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम में शामिल होने के लिए आईपीएल छोड़ दिया है।
IPL 2024: बाकी विदेशी खिलाड़ी भी जल्द ही स्वदेश लौट जाएंगे।
पाकिस्तान के विरुद्ध सीरीज के बाद गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम आईसीसी (ICC) टी-20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज रवाना होगी, जहां वह बारबडोस के ब्रिजटाउन (Bridgetown Barbados) में चार जून को स्काटलैंड (Scotland) के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आईपीएल में खेल रहे इंग्लैंड की विश्व कप टीम में शामिल मोइन अली (चेन्नई सुपर किंग्स), सैम करन, जॉनी बेयरस्टो (दोनों पंजाब किंग्स) और फिल सॉल्ट (कोलकाता नाइटराइडर्स) जल्द ही स्वदेश लौट जाएंगे।
IPL 2024: पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका, घर लौटा स्टार ऑलराउंडर

टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होना है जिससे पहले पंजाब किंग्स का हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले घुटने की चोट से उबरने के लिए सोमवार को इंग्लैंड लौट गए। पंजाब किंग्स की टीम 12 मैच में सिर्फ चार जीत के साथ पहले ही आइपीएल के प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
IPL 2024: लिविंगस्टोन ने पंजाब किंग्स के प्रशंसकों को कहा- धन्यवाद।’
पंजाब किंग्स की टीम 12 मैच में सिर्फ चार जीत के साथ पहले ही आईपीएल के प्लेऑफ (Playoff) की दौड़ से बाहर हो चुकी है। लिविंगस्टोन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आईपीएल का एक और वर्ष हो गया, आगामी विश्व कप के लिए अपने घुटने को ठीक कराना पड़ेगा। पंजाब किंग्स के प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद।’ टीम और निजी तौर पर निराशाजनक सत्र लेकिन हमेशा की तरह मैंने आईपीएल में हर मिनट खेलने का लुत्फ उठाया।
IPL 2024: पाकिस्तान बाद वेस्टइंडीज रवाना होगी इंग्लिश टीम
पाकिस्तान के विरुद्ध सीरीज के बाद इंग्लैंड की गत चैंपियन टीम आइसीसी टी-20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज रवाना होगी, जहां वह बारबडोस के ब्रिजटाउन में चार जून को स्काटलैंड के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी। लिविंगस्टोन आईपीएल के मौजूदा सत्र में सात मैच में सिर्फ 111 रन ही बना सके और उन्होंने सिर्फ तीन विकेट चटकाए।


4 thoughts on “IPL 2024: आखिर क्या ऐसी वजह बनी, कि Strong जोस बटलर सहित इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल छोड़ अपने देश लौट रहे है? ”