MI Vs LSG: तीन मैचों की लगातार हार की वजह से लखनऊ की टीम (Lucknow Team) ने अपने अंक भी गंवाए हैं और उसके साथ-साथ उनका नेट रनरेट भी खराब हुआ है। केकेआर (KKR) से 98 रन से हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) ने 10 विकेट से और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 19 रन से हराया। सातवें स्थान पर काबिज लखनऊ का नेट रनरेट -0.787 है जबकि छठे स्थान की टीम आरसीबी (RCB) का रनरेट 0.387 है।
MI Vs LSG: मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर है।

MI Vs LSG: आईपीएल प्लेऑफ (IPL Playoff) की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीमें जब शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भिड़ेंगी तो दोनों ही टीमें अपने अंतिम मैच जीतकर आईपीएल 2024 (IPL 2024) से विदा लेना चाहेंगी। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (MI) काफी पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
MI Vs LSG: लखनऊ को चाहिए बड़ी जीत।
जबकि केएल राहुल (K L Rahul) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स अगर इस मैच में भारी अंतर से जीत दर्ज करती है तो भी उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत ही कम हैं। तीन मैचों में लगातार हार से लखनऊ ने अंक भी गंवाए हैं और उसका नेट रनरेट भी खराब हुआ है।
केकेआर से 98 रन से हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से और दिल्ली कैपिटल्स ने 19 रन से हराया। सातवें स्थान पर काबिज लखनऊ का नेट रनरेट -0.787 है जबकि छठे स्थान की टीम आरसीबी का रनरेट 0.387 है।
MI Vs LSG: रोहित, हार्दिक और बुमराह पर रहेगी सबकी नजरें
MI Vs LSG: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी। नए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ इस सत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अब तक 13 मैचों में बस 4 मैचों मे ही जीत हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस यदि शुक्रवार को जीत जाती है तो उसके 10 अंक होंगे, जिससे वह अंतिम पायदान पर रहने से बच सकती है। सत्र से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपे जाने से मुंबई के प्रशंसकों में काफी आक्रोश था जिसका टीम के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा।
बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया तो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) (20 विकेट) दूसरे गेंदबाजों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित नहीं कर सके। इस मैच में फोकस विश्व कप टीम में शामिल रोहित, हार्दिक, बुमराह और सूर्यकुमार यादव पर रहेगा, जो विश्व कप से पहले अंतिम मैच में अच्छा प्रदर्शन कर आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में उतरेंगे।
रोहित शर्मा पिछली छह पारियों में विफल रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 19 रन रहा। वहीं हार्दिक पांड्या भी ऑलराउंडर की भूमिका से न्याय नहीं कर पाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने तीन अर्धशतक और एक शतक जमाकर आत्मविश्वास हासिल किया है। वहीं, टीम की गेंदबाजी पूरी तरह बुमराह पर निर्भर है। युवा गेंदबाज अंशुल कंबोज ने प्रभावित किया है।
MI Vs LSG: लखनऊ को चाहिए चमत्कार

वहीं, पिछले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। कप्तान केएल राहुल ने तीन अर्धशतक समेत 136.36 के स्ट्राइक रेट से 465 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट हालांकि चर्चा का विषय रहा। निकोलस पूरन (Nicholas Puran) ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन एक ईकाई के रूप में टीम नाकाम रही। क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या (Quinton de Kock, Deepak Hooda and Krunal Pandya) का यह सत्र बेहद ही औसत रहा है।
MI Vs LSG: गेंदबाजी हुई कमजोर
मयंक यादव के चोटिल होने के बाद उसकी गेंदबाजी भी कमजोर हुई है। नवीन उल हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर (Naveen Ul Haq, Mohsin Khan, Yash Thakur) पिछले मैचों में प्रभावित नहीं कर पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विरुद्ध मैच में टीम के लिए अरशद खान (Arshad Khan) का प्रदर्शन थोड़ा राहत भरा होगा। अरशद ने विकेट लेने के साथ ही सातवें नंबर पर अर्धशतक जड़ा था और इस मैच में भी टीम को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
MI Vs LSG: टीमें:
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्जी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, हार्विक देसाई, नेहाल वढेरा और ल्यूक वुड।
लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मोहसिन खान, कृष्णप्पा गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।

