DC Vs LSG Highlights: पिछले तीनों मैचों में लगातार हार का मुंह देखने वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की निगाहें दिल्ली बनाम लखनऊ मैच (Delhi Vs Lucknow Match) पर टिकी हुई थीं। दिल्ली ने अरुण जटेली क्रिकेट स्टेडियम (Delhi Arun Jateli Cricket Stadium) पर दमदार खेल दिखाते हुए लखनऊ को चारों खाने चित करते हुए 19 रन से बाजी मारी। लखनऊ की हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स (RR) को अंतिम चार का टिकट मिल गया है।
DC Vs LSG Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से दी मात
DC Vs LSG Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 19 रन से हराया। दिल्ली (Delhi) की इस जीत से राजस्थान रॉयल्स का तगड़ा फायदा हुआ है। संजू सैमसन की पिंक आर्मी (Sanju Samson’s Pink Army) ने लखनऊ की हार के साथ ही प्लेऑफ (Playoff) का टिकट हासिल कर लिया है। राजस्थान आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है।
DC Vs LSG Highlights: राजस्थान को मिला प्लेऑफ का टिकट
पिछले तीनों मैचों में लगातार हार का मुंह देखने वाली राजस्थान रॉयल्स की निगाहें दिल्ली बनाम लखनऊ मैच पर टिकी हुई थीं। दिल्ली ने अरुण जटेली क्रिकेट स्टेडियम पर दमदार खेल दिखाया और लखनऊ को चारों खाने चित करते हुए 19 रन से बाजी मारी। लखनऊ की हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स को अंतिम चार का टिकट मिल गया है। राजस्थान कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Nights Raiders) के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है। हालांकि, राजस्थान के पास अभी टॉप पर रहते हुए लीग स्टेज को खत्म करने का मौका होगा।
DC Vs LSG Highlights: दिल्ली की जीत से राजस्थान ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई,

आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराया। दिल्ली से मिले 209 रन के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। टीम की ओर से निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 61 रन और अरशद खान ने नाबाद 58 रन बनाए। गेंदबाजी में दिल्ली की ओर से ईशांत शर्मा ने 3 विकेट झटके।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 208 रन लगाए। टीम की ओर से अभिषेक पोरेल ने 58 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 57 रन की धांसू पारी खेली। दिल्ली की इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
DC Vs LSG Highlights: लखनऊ की बैटिंग ऑर्डर हुए फ्लॉप

दिल्ली से मिले 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान केएल राहुल (Captain KL Rahul) सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) भी सिर्फ 12 रन बनाकर ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) का शिकार बने। मार्कस स्टोइनिस को अक्षर पटेल (Axar Patel to Marcus Stoinis) ने पवेलियन की राह दिखाई। दीपक हुड्डा को ईशांत शर्मा (Deepak Hooda to Ishant Sharma) ने बिना खाता खोले चलता किया।
DC Vs LSG Highlights: पूरन-अरशद की आतिशी पारी भी जीत नहीं दिला पाई
हालांकि, निकोलस पूरन (Nicholas Puran) ने एक छोर से तूफानी बल्लेबाजी की और सिर्फ 27 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिल सका। पूरन ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जमाए। अंतिम ओवरों में अरशद खान (Arshad Khan) ने भी टीम की नैया को पार लगाने का पूरा प्रयास किया और 33 गेंदों पर 58 रन जड़े, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

