RR Vs CSK: इस नियम के तहत ये देखा जाता है कि क्या बल्लेबाज जानबूझकर फील्डर द्वारा फेंकी गई थ्रो के बीच में आया और अपने आप को रन आउट होने या फील्डिंग में रुकावट डालने की कोशिश की? जडेजा के मामले में तीसरे अंपायर ने पाया था कि जडेजा जानबूझकर थ्रो के बीच में आए ये जानते हुए कि गेंद कहां जा रही है। इसी कारण उन्हें आउट दिया गया।
RR Vs CSK: रवींद्र जडेजा को दिया गया Obstructing the field out।

RR Vs CSK: आईपीएल-2024 (IPL 2024) में रविवार (Sunday) को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (Chennai Super Kings And Rajasthan Royals) के बीच खेले गए मैच में बवाल हो गया। चेन्नई (Chennai) के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Star All Rounder Ravindra Jadeja) को थर्ड अंपायर ने Obstructing the field नियम के तहत आउट दे दिया। जडेजा इससे खुश नहीं थे और इसलिए वो काफी गुस्से में मैदान से बाहर गए।
क्रिकेट में इस तरह का आउट होना बहुत ही कम देखा जाता है। जडेजा हालांकि पहले ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो आईपीएल (IPL) में इस तरह से आउट हुए। उनसे पहले दो खिलाड़ी और आईपीएल में इस तरह से आउट हुए हैं।
इस नियम के तहत ये देखा जाता है कि क्या बल्लेबाज जानबूझकर फील्डर द्वारा फेंकी गई थ्रो के बीच में आया और अपने आप को रन आउट होने या फील्डिंग में रुकावट डालने की कोशिश की? जडेजा के मामले में तीसरे अंपायर ने पाया था कि जडेजा जानबूझकर थ्रो के बीच में आए, ये जानते हुए कि गेंद कहां जा रही है। इसी कारण उन्हें आउट दिया गया।
RR Vs CSK: पहला शिकार बना था ये खिलाड़ी

आईपीएल में सबसे पहले Obstructing the field आउट साल 2013 में दिया गया था। तब कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया (Kolkata Nights Raiders And Pune Warriors India) का मैच था। इस मैच में कोलकाता (Kolkata) के बल्लेबाज यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) को Obstructing the field आउट दिया गया था।
RR Vs CSK: पठान के नाम आईपीएल में 37 गेंदों पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।
व्यान पार्नेल (Wynn Parnell) की यॉर्कर गेंद पर पठान ने एक रन लेना चाहा, लेकिन रन लेते समय उन्होंने अपने पैर से गेंद को हटा दिया। उसके बाद मामला तीसरे अंपायर तक पहुंचा और पठान को आउट दे दिया गया। पठान वही बल्लेबाज हैं जिनके नाम आईपीएल में 37 गेंदों पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।
उन्होंने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की और से खेलते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के खिलाफ ये पारी खेली थी। एक समय ये आईपीएल का सबसे तेज शतक था। साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (Royal Challengers Bangalore) के क्रिस गेल (Chris Gayle) ने पुणे के खिलाफ 30 गेंदों पर शतक जमा इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
RR Vs CSK: अमित मिश्रा भी बने शिकार

RR Vs CSK: अमित मिश्रा (Amit Mishra) आईपीएल में Obstructing the field आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। साल 2019 में एलिमिनेटर मैच (Eliminator Match) में उन्हें इस तरह से आउट दिया गया था। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Delhi Capitals And Sun Raisers Hyderabad) के बीच ये मैच खेला गया था। अमित मिश्रा दिल्ली (Delhi) का हिस्सा थे।
आखिरी तीन गेंदों पर दिल्ली को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। अमित ने गेंद को खेलने के बाद सीधा रन लेने के लिए दौड़ लगा दी लेकिन बीच में अपना रास्ता बदल दिया। खलील अहमद (Khalil Ahmed) की थ्रो उन्हें लगी और मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा। तीसरे अंपायर ने अमित मिश्रा को आउट दे दिया।


1 thought on “RR Vs CSK: जडेजा हुए Obstructing the field out।, आईपीएल में तीसरी बार दिया गया इस तरह से आउट। जडेजा से पहले कौन से 2 खिलाड़ी बने थे शिकार?”