Team India Coach: भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Indian Team Head Coach Rahul Dravid) अगर पद के लिए दोबारा आवेदन नहीं करते हैं तो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख और भारत के पूर्व महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (National Cricket Academy chief and former great Indian batsman VVS Laxman) इस पद पर उनकी जगह लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हो सकते हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) ने टेस्ट और सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए अलग-अलग कोच रखने की संभावना से इन्कार कर दिया है।
Team India Coach: बीसीसीआई नए कोच की तलाश मे लगा
Team India Coach: बीसीसीआई भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए कोच की तलाश में (BCCI is looking for a new coach of the Indian men’s cricket team) जुट गया है। सोमवार को बोर्ड ने 3.5 वर्ष के कार्यकाल के लिए आवेदकों से 27 मई तक आवेदन करने की मांग की। भारतीय टीम (Indian Team) के वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद समाप्त हो जाएगा। ऐसे में नए कोच का कार्यकाल एक जुलाई से शुरू होगा।
Team India Coach: कुछ नाम बीसीसीआई की नजर मे है

इस महत्वपूर्ण पद के लिए बीसीसीआई की नजरें कई पूर्व खिलाडि़यों और श्रेष्ठ कोच पर है। इनमें पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर (Former Indian players VVS Laxman and Gautam Gambhir) शामिल हैं। साथ ही आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर व स्टिफन फ्लेमिंग (Australian coaches Justin Langer and Stephen Fleming) के नाम की भी चर्चा है।
Team India Coach: वीवीएस इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प
भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अगर पद के लिए दोबारा आवेदन नहीं करते हैं तो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख और भारत के पूर्व महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण इस पद पर उनकी जगह लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हो सकते हैं।
Team India Coach: बीसीसीआई ने अलग-अलग कोच रखने से इनकार किया
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टेस्ट और सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए अलग-अलग कोच रखने की संभावना से इन्कार कर दिया है। इसका अर्थ है कि बीसीसीआई एक ही कोच की तलाश कर रही है। नए कोच के लिए कुछ विकल्प इस प्रकार हो सकते हैं।
Team India Coach: वीवीएस लक्ष्मण

अगर लक्ष्मण आवेदन करते हैं तो वह सर्वश्रेष्ठ विकल्प होंगे। 49 वर्ष के लक्ष्मण तीन वर्ष से एनसीए के प्रमुख हैं और भारतीय क्रिकेटरों की अगली नस्ल को बखूबी जानते हैं। द्रविड़ के अवकाश पर होने पर उन्होंने सीनियर टीम की कोचिंग भी की है। उनके कोच रहते हुए भारत ने एशियाई खेल, ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध द्विपक्षीय टी20 सीरीज और इंग्लैंड, न्यूजीलैंड तथा आयरलैंड (India played the Asian Games, bilateral T20 series against Australia and matches against England, New Zealand and Ireland) में सीरीज खेली हैं।
Team India Coach: गौतम गंभीर

विगत 10 वर्ष में शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेल चुके गंभीर को हर प्रारूप की समझ है। उनके तकनीकी कौशल को नकारा नहीं जा सकता है। केकेआर (KKR) के कप्तान के रूप में दो आईपीएल ट्रॉफी के अलावा लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) को पहले दोनों वर्ष में प्लेआफ (Playoff) तक ले जाने का श्रेय उन्हें प्राप्त है। उनके कोच रहते केकेआर ने आईपीएल (IPL) के इस सत्र में शानदार वापसी की है और अंक तालिका में वह अभी शीर्ष पर है। अब देखना यह है कि वह इस पद के लिए आवेदन करते है या नहीं।
Team India Coach: जस्टिन लैंगर

एशेज और टी20 विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई कोच लैंगर (Ashes and T20 World Cup winning Australian coach Langer) अच्छे रणनीतिकार और अनुशासन के मामले में सख्त हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि वह भारत का कोच बनने की संभावना पर विचार कर सकते हैं, लेकिन यह मानसिक और शारीरिक रूप से काफी दबाव वाला काम है।
Team India Coach: स्टीफन फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी (Former New Zealand player) और विगत कई वर्षों से आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक सीएसके के कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming was the coach of CSK) के नाम की भी चर्चा हो रही है। वर्तमान में वह सीएसके और एसए 20 में जोहानिसबर्ग सुपर¨किंग्स की टीम के कोच (Currently he is the coach of CSK and Johannesburg Superkings in SA20) हैं। क्योंकि उन्होंने पूर्व में बीसीसीआई के प्रस्ताव को ठुकराया है, वह आवेदन करेंगे या नहीं यह देखना होगा।


1 thought on “Team India Coach: Great राहुल द्रविड के बाद भारतीय टीम का कोच कौन? इस रेस मे बहुत से नाम शामिल है। ”