DC Vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2024 मे आज रनों की होगी बारिश या गेंदबाज का रहेगा धावा? जानिए यहाँ की पिच क्या कहती है?

DC Vs LSG Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम (Lucknow Super Giants Team) का सामना दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Delhi Capitals Team) के साथ 14 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में होना है। यह आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 64वां मैच है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम (DC Team) और लखनऊ की टीम (Lucknow Team) मौजूदा समय में प्वाइंट्स टेबल (Point Table) में 12 अंक के साथ मौजूद है। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है क्योंकि दोनों की प्लेऑफ (Play Off) का टिकट हासिल करने की उम्मीदें काफी कम है।

DC Vs LSG Pitch Report: लखनऊ क्वालिफाई के इरादे से उतरेगी

DC Vs LSG Pitch Report:
DC Vs LSG Pitch Report:

DC Vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2024 के खेले जाने वाले 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होनी है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। दिल्ली की टीम ने मौजूदा सीजन में 13 मैचों में से 6 मैच में जीत हासिल की है। अब दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ के खिलाफ मैच में एक बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी, अगर उसे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है।

पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी पांच मैचों में से तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने 12 मैचों में से 6 मैचों में जीत का स्वाद चखा है।

अब लखनऊ की टीम को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो उसे अपने अगले दो मैच जीतने होंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के साथ लखनऊ की टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होनी है। आइए जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में होगी?

यह भी देखें: IPL 2024: आखिर क्या ऐसी वजह बनी, कि Strong जोस बटलर सहित इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल छोड़ अपने देश लौट रहे है?    

DC Vs LSG Pitch Report: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का क्या मिजाज है?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत ही अनुकूल हैं। यहाँ पर छोटा ग्राउंड होने की वजह से बल्लेबाजों को जमकर छक्के-चौके लगाते हुए देखा जाता है। इस पिच पर मौजूदा सीजन में चार बार 200 प्लस से ज्यादा रन बने है और पहली बार का औसत यहां पर 238 रन का रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ- साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

DC Vs LSG Pitch Report: दिल्ली का मौसम क्या कहता है?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली का मौसम करीब 34 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से मैच रद्द नहीं होगा।

DC Vs LSG Pitch Report: दिल्ली और लखनऊ के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच आईपीएल (IPL) में कुल 4 बार भिड़ंत हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स ने एक मैच में जीत हासिल की, जबकि लखनऊ की टीम ने तीन मैच में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स का लखनऊ के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 189 रन का रहा। वहीं, लखनऊ की टीम का दिल्ली (Delhi) के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 195 रन का रहा।

Leave a Comment