IND Vs SA 1st ODI Highlights: टीम इंडिया (Team India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को पहले वनडे मैच में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज मे 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की जीत के हीरो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) रहे जिन्होंने धारदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 5 विकेट झटके। उनके अलावा आवेश खान (Avesh Khan) ने भी मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 सफलता प्राप्त की। दोनों ही गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका (SA) की टीम को 116 रन पर धाराशायी कर दिया।
IND Vs SA 1st ODI Highlight: साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में शानदार बल्लेबाजी की

IND Vs SA 1st ODI Highlights: इसके जवाब में 117 रन का पीछा करते हुए साई सुदर्शन (Sai Sudershan) ने 55 रन की नाबाद पारी खेली और श्रेयस अय्यर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। भारत (India) की जीत के बाद बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह ने अपने एक्स ( पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट करके भारतीय टीम को बधाई दी।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
IND Vs SA 1st ODI Highlights: Jay Shah ने Team India को पहला वनडे जीतने पर दी बधाई

IND Vs SA 1st ODI Highlights: दरअसल, टीम इंडिया की जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- भारतीय टीम को बधाई…. भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को हराया। इसके साथ ही अर्शदीप सिंह को बधाई, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा अपने डेब्यू मैच में साई सुदर्शन ने फिफ्टी बनाई और टीम इंडिया की जीत में अपना अहम योगदान दिया।
IND Vs SA 1st ODI Highlights: भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

भारत (IND) ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में 8 विकेट से साउथ अफ्रीका (SA) को शानदार शिकस्त दी। पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 27.3 ओवर में 116 रन बनाए। इसके बाद भारत के लिए साई सुदर्शन (नाबाद 55 रन) और श्रेयस अय्यर (52 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। साउथ अफ्रीका की 200 गेंद बाकी रहने के हिसाब से ये वनडे में दूसरी सबसे बड़ी हार रही, जबकि भारत की ये चौथी बड़ी जीत रही।


2 thoughts on “IND Vs SA 1st ODI Highlights पहले वनडे मैच मे भारतीय गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका की टीम बेबस, एकतरफा मैच मे भारत की जीत, साई सुदर्शन भी अपने डैब्यू मे चमके ”