AUS Vs PAK 1st Test: 36 साल के नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने पाकिस्तान (Pakistan) के विरुद्द खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए है। नाथन सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया टीम (Australia Team) के तीसरे और दुनिया के 8वें गेंदबाज बन गए हैं। कंगारू टीम (Kangaroo Team) की और से अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shen Warn) ने लिए है जिनके नाम पर 708 विकेट दर्ज हैं।
AUS Vs PAK 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (AUS Vs PAK 1st Test) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ (Parth) में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 360 रन से यह मैच जीतकर अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया (AUS) ने मेहमान टीम पाकिस्तान (Pak) को पहले टेस्ट में करारी शिकस्त दी।
AUS Vs PAK 1st Test: नाथन लियोन 500 विकेट वाले दुनिया के चौथे स्पिनर

पर्थ में कंगारू टीम की तरफ से स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और उन्होंने इस मैच में इतिहास रच दिया। नाथन लियोन ने अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट पूरे कर लिए है।
ऐसा करने वाले वह दुनिया के चौथे स्पिनर बन गए हैं। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि नाथन लियोन ने पर्थ टेस्ट मैच की चौथी पारी में फहीम अशरफ को एलबीडब्ल्यू आउट करने के साथ ही ये खास उपलब्धि हासिल की।
AUS Vs PAK 1st Test: Nathan Lyon ने 500 टेस्ट विकेट लेकर रचा इतिहास
दूसरे नंबर पर तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का नाम है, जिन्होंने 563 विकेट झटके थे। वहीं, टेस्ट क्रिकेट मेंसबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका (Sri Lanka) के मुरलीधरन (Murli Dharan) के नाम है, जिन्होंने टेस्ट में कुल 800 विकेट लिए हैं। शेन वॉर्न ने 709 विकेट झटके थे।
AUS Vs PAK 1st Test: टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज (इनिंग के हिसाब से) :-
144वीं पारी – मुथैया मुरलीधरन
189वीं वारी – अनिल कुंबले
201वीं पारी – शेन वार्न
214वीं पारी – ग्लेन मैकग्राथ
230वीं पारी – नाथन लियोन
236वीं पारी – कर्टनी वॉल्श
242वीं पारी – जेम्स एंडरसन
258वीं पारी -स्टुअर्ट ब्रॉड
AUS Vs PAK 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में बड़े अंतर से जीत हासिल की

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच मे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में डेविड वॉर्नर की शतकीय पारी के दम पर 487 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 271 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 216 रनों की बढ़त मिली।
इसके बाद कंगारू टीम ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 233 रनों पर पारी घोषित कर दी। इस हिसाब से पाकिस्तान को जीत के लिए 450 रन का टारगेट मिला। इसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 89 रनों पर ही सिमट गई और उसे 360 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। कंगारू टीम के लिए दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने 3-3 विकेट, जबकि नाथन लियोन को 2 सफलता मिली।


1 thought on “AUS Vs PAK 1st Test मे ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दी बड़ी हार, Nathan Lyon ने टेस्ट मे अपने 500 विकेट पूरे किए ”