IPL 2024 Auction आईपीएल (IPL) एक ऐसा मंच है जहां पर कई युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को दिखाकर ही लाइमलाइट में आते है तो वहीं कुछ सीनियर प्लेयर्स को भी अपनी वापसी करने का सुनहरा अवसर मिल जाता है। इस मंच से हर सीजन मे अलग-अलग के कई प्लेयर्स को चमकते हुए भी देखा जाता है। इस समय आईपीएल के अगले सीजन के ऑक्शन को लेकर तैयारियां बड़ी जोरों-शोरों से की जा रही है जिसके लिए कुल 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
IPL 2024 Auction के लिए जारी हुई इस सूची में ऐसे कुल 13 प्लेयर्स भी रहे, जिनका नाम लिस्ट से गायब देख कर हर कोई हैरान रह गया। कभी इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस करोड़ों रुपये में रहा। और ऐसे में हम यह जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए उन सभी प्लेयर्स के नाम।
IPL 2024 Auction: 13 खिलाड़ी के नाम गायब हुए

1. डार्सी शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया)- 1 करोड़ रुपये बेस प्राइस
2. केन रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)-1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस
3. कॉलिन इनग्राम (साउथ अफ्रीका)- 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस
4. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 1 करोड़ रुपये बेस प्राइस
5. डेनियल वॉरेल (ऑस्ट्रेलिया)- 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस
6. मर्चेंट डी लांगे (साउथ अफ्रीका)- 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस
7. केदार जाधव (भारत)- 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस
8.कोरी एंडरसन (न्यूजीलैंड)- 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस
9. डेविड मलान (इंग्लैंड)- 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस
10. मोइसिस हेनरिक्स (ऑस्ट्रेलिया)- 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस
11. टॉम बैंटन (इंग्लैंड)- 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस
12.क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया)- 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस
13. एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)- 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस
IPL 2024 Auction में इतने प्लेयर्स पर लगेगी बोली

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि आईपीएल 2024 (IPL 2024) का ऑक्शन दुबई (Dubai) में 19 दिसंबर को होने जा रहा है, जिसमें कुल 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है, जिसमें से 214 भारतीय खिलाड़ी और 119 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों में 116 कैप्ड और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।
IPL 2024 Auction मे खिलाड़ियों का बेस प्राइस
23 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है, जबकि 13 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा है।

