Mumbai Indians ने आईपीएल 2024 (IPL2024) के लिए टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंप दी है। यानी आईपीएल (IPL) के 17वें सीजन में रोहित (Rohit) बतौर कप्तान नहीं बल्कि केवल बल्लेबाज के रूप मे खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने का यह फैसला हर किसी के लिए चौंकाने वाला है। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर फैन्स बहुत ही नाखुश हैं।
Mumbai Indians के नए कप्तान हार्दिक पांड्या

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस (MI) ने हर किसी को चौंकाते हुए आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नए कप्तान नियुक्त कर दिया है। हार्दिक टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को रिप्लेस करेंगे। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने का फैसला फैन्स को बिल्कुल भी रास नहीं आया है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने मुंबई इंडियंस की जमकर क्लास लगाई है।
Mumbai Indians से रोहित की कप्तानी जाने से नाखुश फैन्स
इसकी पीछे की वजह यह है कि रोहित ने अपनी कैप्टेंसी में मुंबई (Mumbai) को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई है और वह पिछले दस साल से टीम की बागडोर संभाल रहे हैं। रोहित की कप्तानी जाने से फैन्स बेहद नाखुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को आड़े हाथों लिया है।
Mumbai Indians को रोहित ने पांच बार बनाया चैंपियन

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) को पांच बार चैंपियन बनाया है। साल 2011 में हिटमैन मुंबई की टीम से जुड़े थे और साल 2013 में उनको टीम की बागडोर सौंपी गई थी। रोहित ने इसी साल टीम को पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई थी। इसके बाद साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कैप्टेंसी में मुंबई ने आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया था।
Mumbai Indians के नए कप्तान हार्दिक का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड बतौर कप्तान आईपीएल में बेमिसाल रहा है। गुजरात टाइटंस (GT) को हार्दिक ने पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। वहीं, पिछले सीजन भी हार्दिक की कैप्टेंसी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। यही वजह है कि मुंबई (Mumbai) की टीम ने इस सीजन के लिए हार्दिक पर दांव खेला है। हार्दिक को जब ट्रेड किया गया था, तभी ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह मुंबई की कमान संभाल सकते हैं।
Mumbai Indians को हुआ बड़ा नुकसान-

दरअसल रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के इंस्टाग्राम अकाउंट को लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अनफॉलो कर दिया है। एक तरफ जहां टीम के रोहित के कप्तान रहते हुए 14+ फॉलोअर्स थे। अब टीम के 12.9 लाख फॉलोअर्स रह गए है।
फैंस ने किया विरोध-
ऐसे में लोगों ने रोहित को कप्तानी से हटाए जाने का पूरी तरह से विरोध किया है। फैंस ने इस मौके पर पूरी तरह से पूर्व कप्तान रोहित का समर्थन किया और टीम को बॉयकॉट करने की मुहिम चलाई है। इसके साथ ही टीम रोहित के कप्तानी से हटाने की खबर सामने आते ही टीम एक्स पर भी ट्रेंड कर रही है।
रोहित के समर्थन में उतरे फैंस-
दूसरी और आईपीएल 2024, कप्तानी, हिटमैन, शेम ऑन एमआई और अंबानी जैसे शब्द भी एक्स पर लगातार पिछली रात से ट्रेंड कर रहे है। फैंस अलग-अलग पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस लगातार रोहित के समर्थन में उतर रहे हैं।


1 thought on “Mumbai Indians की कमान अब हार्दिक पाण्ड्या को, रोहित को हटाए जाने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना रोष दिखाया ”