WTC Point Table टीम इंडिया को पहले टेस्ट मे शर्मनाक हार से हुआ नुकसान, साउथ अफ्रीका पहुंच गई टॉप पर, पाकिस्तान की हार के बाद भी नहीं बदली पोजीशन

WTC Point Table भारतीय टीम (Indian Team) को सेंचुरियन टेस्ट (Centurion Test) में मिली हार का भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। डब्ल्यूटीसी (WEC) की प्वाइंट्स टेबल (Point Table) में रोहित ब्रिगेड अब एक और पायदान नीचे खिसक गई है। सीरीज की शुरुआत से पहले पांचवें नंबर पर मौजूद रही टीम इंडिया (Team India) अब छठे पायदान पर आ गई है। भारत (India) को पहले टेस्ट में बुरी तरह से रौंदने का जबरदस्त फायदा साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम को पहुंचा है।

WTC Point Table: साउथ अफ्रीका (SA) के विरुद्द पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का खामियाजा टीम इंडिया को  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भी उठाना पड़ रहा है। सेंचुरियन में पहला टेस्ट एक पारी और 32 रन से हारने के बाद रोहित एंड कंपनी (Rohit And Company) टेबल में टॉप फाइव (Top 5) से बाहर हो गई है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने नंबर एक की पोजिशन पर कब्जा जमा लिया है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के हाथों सीरीज गंवाने के बावजूद पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) की पोजीशन नहीं बदली है।

यह भी देखें: SA Vs IND 1st Test Highlights साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट मे पारी और 32 रन से शर्मनाक मात दी, भारतीय टीम के खिलाड़ी हर विभाग मे फैल हुए।     

WTC Point Table: टीम इंडिया को भारी नुकसान

WTC Point Table
WTC Point Table

भारतीय टीम को सेंचुरियन में मिली हार का भारी नुकसान झेलना पड़ा है। डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में रोहित ब्रिगेड अब एक पायदान नीचे खिसक गई है। सीरीज के आगाज से पहले पांचवें नंबर पर मौजूद टीम इंडिया अब छठे पायदान पर आ गई है। पहले टेस्ट में भारत (IND) के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। दूसरी इनिंग में भारत की पूरी टीम महज 131 रन बनाकर सिमट गई।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ -साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

WTC Point Table: टॉप पर साउथ अफ्रीका

WTC Point Table
WTC Point Table

अपनी सरजमीं पर भारत को पहले टेस्ट में बुरी तरह से रौंदने का जबरदस्त फायदा साउथ अफ्रीका की टीम को पहुंचा है। साउथ अफ्रीका सेंचुरियन टेस्ट में मिली जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका की ओर से बल्लेबाजी में डीन एल्गर (Dean Elgar) ने 185 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर (Kagiso Rabada and Nandre Berger) ने जमकर कहर बरपाया।

WTC Point Table: पाकिस्तान की नहीं बदली पोजीशन

WTC Point Table
WTC Point Table

मेलबर्न (Melbourne) के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया (AUS) के हाथों बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच (Boxing Day Test Match) में हार झेलने के बावजूद भी पाकिस्तान (Pak) की पोजीशन डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में नहीं बदली है। टीम दूसरे पायदान पर बकायदा बनी हुई है। रोमांच से भरपूर  इस मैच में कंगारू टीम (Kangaroo Team) ने पाकिस्तान को 79 रन से हार का स्वाद चखाया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज भी गंवा दी है।

1 thought on “WTC Point Table टीम इंडिया को पहले टेस्ट मे शर्मनाक हार से हुआ नुकसान, साउथ अफ्रीका पहुंच गई टॉप पर, पाकिस्तान की हार के बाद भी नहीं बदली पोजीशन”

Leave a Comment