UAE Vs AFG: टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी अफगानिस्तान टीम (Afghanistan Team) की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। हजरतुल्लाह जजई (Hazratullah Zazai) मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद गुरबाज (Gurbaz) को इब्राहिम जदरान (ibrahim zadran) का अच्छा साथ मिला। जदरान एक छोर संभालकर खड़े रहे तो दूसरे छोर से गुरबाज ने यूएई (UAE) के गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख दी। गुरबाज ने 52 गेंदों पर 100 रन कूटे जिसमें से 70 रन उन्होंने चौके-छक्कों से बटोरे।
UAE Vs AFG: शारजाह (Sharjah) का मैदान एक और ऐतिहासिक पारी का गवाह बन गया है। इस बार यह धमाकेदार पारी रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) के बल्ले से निकली है। यूएई के विरुद्द खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में गुरबाज ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए मैदान में तबाही मचाई।
तूफानी अंदाज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस विकेट कीपर बल्लेबाज ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक भी ठोका। गुरबाज की धमाकेदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने यूएई को 72 रन से हराया।
UAE Vs AFG: गुरबाज की आतिशी बल्लेबाजी

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हजरतुल्लाह जजई महज 13 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, इसके बाद गुरबाज को इब्राहिम जदरान का अच्छा साथ मिला। जदरान एक छोर संभालकर खड़े रहे, तो दूसरे छोर से गुरबाज ने यूएई के गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख दी। गुरबाज ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 50 गेंदों पर अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाया। गुरबाज ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 7 चौके और सात छक्के जमाए।
UAE Vs AFG: जदरान ने भी शानदार बल्लेबाजी की

गुरबाज और जदरान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े। जदरान ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 59 रन की तेज तर्रार पारी खेली। गुरबाज ने 52 गेंदों पर 100 रन कूटे, जिसमें से 70 रन उन्होंने सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 203 रन लगाए।
UAE Vs AFG: यूएई की बल्लेबाजी फ्लॉप

204 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम किसी भी समय मैच में नजर नहीं आई। टीम की ओर से वृत्ति अरविंद (Vritti Arvind) ने 70 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन उन्होंने यह 70 रन बनाने के लिए 64 गेंदों का सामना किया। यूएई की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 131 रन ही लगा सकी। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqui) ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) की झोली में एक विकेट आया।


1 thought on “UAE Vs AFG मैच मे Gurbaz के तूफान ने शारजाह में मचाया कोहराम, मात्र 14 गेंदों 70 रन, लगाया आतिशी शतक, अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत”