SA Vs IND 1st Test Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच मे भारत (India) ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। टीम के लिए केएल राहुल (K L Rahul) ने शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम ने पलटवार करते हुए पहली पारी में 408 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमे डीन एल्गर (Dean Elgar) ने 185 रन की लाजवाब पारी खेली।
मार्को यान्सन (Marco Yanson) ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 84 रन बनाए। टीम इंडिया (Team India) की तो दूसरी पारी मे हालत और भी खस्ता हो गई और भारतीय टीम (Indian Team) दूसरी पारी में महज 131 रन पर ही सिमट गई। भारत (IND) की तरफ से केवल कोहली और गिल (Kohli And Gill) दोहरे अंक तक पहुंचने वाले खिलाड़ी रहे। आइए जानते हैं भारत की हार के कारण।
SA Vs IND 1st Test Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA 1st Test) के बीच खेला गया बॉक्सिंग डे (Boxing Day) टेस्ट मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया। साउथ अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रन से करारी हार दी। भारत का साउथ अफ्रीका में सीरीज जीतने का सपना अब और बढ़ गया है। रोहित ब्रिगेड भी 31 साल बाद भी सीरीज जीतने में असफल रहेगी।
SA Vs IND 1st Test Highlights: टीम इंडिया बल्लेबाजी मे फैल

टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह उनके बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा है। पहली और दूसरी पारी को मिलाकर देखा जाए तो 13 बल्लेबाज दोहरे अंक के स्कोर तक भी नहीं पहुँच पाए। इसमें कप्तान रोहित (Rohit) का भी नाम शामिल रहा। रोहित ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में खाता तक नहीं खोल सके। दूसरी पारी में मात्र दो बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच सके।
SA Vs IND 1st Test Highlights: शार्दुल और कृष्णा की खराब गेंदबाजी

शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा (Shardul Thakur and Prasidh Krishna) की गेंदबाजी में लाइनलेंथ की कमी देखने को मिली। प्रसिद्ध कृष्णा के टेस्ट डेब्यू को विपक्षी खिलाड़ी ने न भूलने वाला बना दिया। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने कृष्णा के विरुद्द जमकर रन बनाए। कृष्णा ने 20 ओवर में 93 रन खर्च किए। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने 19 ओवर में 191 रन खर्च किए। हालांकि, दोनों को एक-एक विकेट मिला।
SA Vs IND 1st Test Highlights: डीन एल्गर की धाकड़ बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका के डीन एल्गर ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया। एक छोर संभालते हुए एल्गर ने 185 रन की पारी खेल गए। भारतीय गेंदबाज उन्हें आउट करने के लिए परेशान दिखे। एल्गर की पारी की बदौलत ही साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 163 की बढ़त हासिल हुई थी। बाद में गेंदबाजों ने भारतीय पारी को 131 रन पर समेट दिया।

