Big Bash League: क्रिस लिन (Chris Lynn) बिग बैश लीग इतिहास (Big Bash League History) में 200 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। लिन ने एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) की और से मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades) के विरुद्द खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। लिन ने रेनेगेड्स के विरुद्द 34 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेली। क्रिस लिन पहले ही बिग बैश लीग इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
क्रिस लिन बिग बैश लीग इतिहास में 200 छक्के जमाने वाले पहले क्रिकेटर बने

Big Bash League: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के अनुभवी बल्लेबाज क्रिस लिन ने शुक्रवार को बिग बैश लीग में नया कीर्तिमान बना दिया है। क्रिस लिन बिग बैश लीग इतिहास में 200 छक्के जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। लिन ने एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच यह मैच मेलबर्न के डॉकलैंड्स (Melbourne’s Docklands) में खेला गया। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। एडिलेड की तरफ से डार्सी शॉर्ट (Darcy Short) (54) और क्रिस लिन (Chris Lynn) (56) ने उम्दा पारियां खेली।
Big Bash League: लिन की तूफानी पारी

Big Bash League: क्रिस लिन जब क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए आए, तब एडिलेड स्ट्राइकर्स का स्कोर एक विकेट पर 16 रन था। इसके बाद क्रिस लिन ने तूफानी पारी खेली और केवल 34 गेंदों में चार चौके व चार छक्के की मदद से 56 रन बनाए। लिन ने डार्सी शॉर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। लिन को मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rehman) ने रोजर्स (Rogers) के हाथों कैच आउट कराकर एडिलेड को तगड़ा झटका दिया।
Big Bash League: लिन के आस-पास भी कोई नहीं
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि क्रिस लिन ने बिग बैश लीग इतिहास में 200 छक्के पूरे किए और लंबे समय तक उनके आस-पास कोई नजर नहीं आ रहा है। आरोन फिंच (Aaron finch) (118 सिक्स) दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। मेलबर्न स्टार्स के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell of Melbourne Stars) 115 छक्के के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। बेन मैकडरमोट (Ben Mcdermott) (112) और एलेक्स हेल्स (Alex Hels) (99) ने क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
क्रिस लिन बिग बैश लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। लिन ने 116 मैचों में एक शतक और 28 अर्धशतक की मदद से 3528 रन बनाए हैं। क्रिस लिन के बाद बीबीएल (BBL) इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने में आरोन फिंच दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। फिंच ने 106 मैचों में दो शतक और 26 अर्धशतकों के सहारे 3311 रन बनाए हैं।
Big Bash League: मेलबर्न रेनेगेड्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 8 गेंदें शेष रहते चार विकेट से मात दी

हालांकि यहाँ पर अगर हम मैच की बात करें तो एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए 177 रन का स्कोर काफी नहीं रहा। मेलबर्न रेनेगेड्स ने जैक फ्रेजर मैकगर्क (jack Fraser Mcgurk) (70) और शॉन मार्श (Shaun Marsh) (54) के अर्धशतकों की मदद से केवल 18.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। क्रिस लिन के कीर्तिमान को उनकी टीम यादगार नहीं बना सकी और मैच हार बैठी। (


1 thought on “Big Bash League में रचा गया एक नया कीर्तिमान, Chris Lynn ने बिग बैश लीग इतिहास में 200 छक्के पूरे किए”