Mahendra Singh Dhoni: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (M S Dhoni) ने साल 2007 में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) जीतने के बाद अपने लंबे बालों को कटवा लिया था। उसके बाद क्रिकेट फैंस ने उन्हें बहुत ही अलग हेयर स्टाइल (Hair style) में देखा है लेकिन हर किसी को धोनी के लंबे बाल आज भी बहुत पसंद हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान धोनी ने फिर से लंबे बाल रखने के पीछे की वजह बताई है।
Mahendra Singh Dhoni: भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अक्सर वीडियो वायरल होती रहती है। हाल ही में एक बार फिर से माही अपने लंबे बालों को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। धोनी ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले लंबे बाल रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। धोनी एक इवेंट के दौरान ये बता रहे है कि उन्होंने लंबे बाल फिर से क्यों रखे हैं?
Mahendra Singh Dhoni ने पहले भी लंबे बाल रखे थे?

दरअसल, टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने साल 2007 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने लंबे बालों को कटवा लिया था। उसके बाद क्रिकेट फैंस ने उन्हें काफी अलग हेयर स्टाइल में देखा, लेकिन हर किसी को धोनी के लंबे बाल आज भी काफी पसंद हैं।
Mahendra Singh Dhoni ने फिर एक बार लंबे बाल क्यों रखे?

ऐसे में आईपीएल 2024 से पहले एक बार फिर धोनी ने लंबे बाल रखे हैं। एक इवेंट के दौरान धोनी ने लंबे बाल रखने की वजह बताते हुए कहा कि उन्हें नए हेयरस्टाइल को रखने में बहुत ही दिक्कत होती है। धोनी ने कहा कि वह लंबे बाल इसलिए रख रहे हैं, क्योंकि फैंस को ये बहुत पसंद हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ज्यादा मुश्किलें होगी तो वह बालों को छोटा करा लेंगे।
इसके साथ ही Mahendra Singh Dhoni ने कहा कि ये हेयरस्टाइल रखना बहुत ही मुश्किल है। क्योंकि पहले मैं सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाता था, लेकिन अब 1 घंटा 10 मिनट लगता है। मैं, इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि फैंस को ये पसंद है, लेकिन किसी दिन मैं जागूंगा और इसे काट दूंगा।
Mahendra Singh Dhoni की क्रिकेट उपलब्धि

यहाँ पर अगर हम बात करें Mahendra Singh Dhoni के क्रिकेट करियर की तो धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी (ICC) के तीनों खिताब जिताए हैं और वह ऐसा करने वाले इकलौते कप्तान भी हैं। धोनी ने भारत (India) को टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 की ट्रॉफी जिताई। वहीं, आईपीएल (IPL) में उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके (CSK) को पांच बार खिताब जिता लिया है।


1 thought on “ Mahendra Singh Dhoni ने लंबे बाल रखने का ऐसा क्या कारण बताया, जिसे जानकार आपका दिल खुश हो जाएगा? ”