Sandeep Lamichhane को नाबालिग से दुष्‍कर्म में नेपाल कोर्ट ने दोषी माना, क्या उनका क्रिकेट करिअर खतरे में?   

Sandeep Lamichhane: नेपाल टीम (Nepal Team) के स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने का क्रिकेट करियर खतरे में पड़ गया है। एएनआई की खबर के अनुसार, नेपाल कोर्ट ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में स्टार स्पिन गेंदबाज को दोषी ठहराया है। नेपाल टीम की कप्तानी कर चुके संदीप पर 17 साल की लड़की ने यह आरोप लगाया था कि इस क्रिकेटर ने उसको होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

Sandeep Lamichhane के क्रिकेट करियर मे खतरा

संदीप लामिछाने को नेपाल कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के केस में दोषी पाया है। संदीप को काठमांडू (Kathmandu) की जिला अदालत ने 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने का आरोपी बताया है।  यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि इस केस में संदीप को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। कोर्ट ने उन्हें प्री-ट्रायल हिरासत में भी भेजा था। हालांकि, संदीप को 20 लाख की जमानत राशि लेकर रिहा कर दिया गया था। बिग बैश लीग (BBL) और आईपीएल (IPL) में खेल चुके संदीप पर विदेशी लीगों में भाग लेने पर भी कोर्ट ने रोक लगाई थी।

यह भी देखें: UAE Vs AFG मैच मे Gurbaz के तूफान ने शारजाह में मचाया कोहराम, मात्र 14 गेंदों 70 रन, लगाया आतिशी शतक, अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत

Sandeep Lamichhane का फैसला अगली सुनवाई में

Sandeep Lamichhane
Sandeep Lamichhane

संदीप लामिछाने बेल पर रिहा चल रहे थे और इस दौरान उन्होंने अपने देश की ओर से कई टूर्नामेंट में हिस्सा भी लिया। संदीप के क्रिकेट करियर पर भी अब खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, संदीप की सजा पर अभी कोर्ट ने फैसला नहीं लिया है। कोर्ट ने कहा है कि संदीप की सजा पर फैसला अगली सुनवाई में लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखने वाले लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Sandeep Lamichhane का इंटरनेशनल करियर

संदीप लामिछाने महज 23 साल की उम्र में नेपाल की ओर से 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। 2018 में अपने इंटनरेशनल करियर की शुरुआत करने वाले संदीप ने अभी तक खेले कुल 51 वनडे मैचों में 112 विकेट निकाले हैं। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में यह स्पिन गेंदबाज 52 मैचों में 98 विकेट अपने नाम कर चुका है।

Sandeep Lamichhane दिल्ली कैपिटल्स से खेलें हैं

संदीप लामिछाने आईपीएल (IPL) में खेलने वाले नेपाल की ओर से पहले खिलाड़ी बने थे। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से संदीप ने साल 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना डेब्यू किया था। संदीप ने इस लीग के कुल दो सीजन मे भाग लेते हुए उन्होंने कुल 13 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, 2019 के बाद से आईपीएल में उनको खरीदने में किसी भी टीम ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।

2 thoughts on “Sandeep Lamichhane को नाबालिग से दुष्‍कर्म में नेपाल कोर्ट ने दोषी माना, क्या उनका क्रिकेट करिअर खतरे में?   ”

Leave a Comment