SRH Vs GT: IPL 2024 मे गुजरात-हैदराबाद मैच बारिश की भेंट चढ़ा, बारिश की वजह से दिल्ली-लखनऊ पर आया संकट, बेंगलुरु और चेन्नई के मुकाबले पर सबकी नजर।    

SRH Vs GT: हैदराबाद (Hyderabad) में हुई बारिश की वजह से अन्य टीमों के प्लेऑफ (Playoff) का समीकरण बिगड़ गया है। बारिश की वजह से जहां हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई (Hyderabad team qualifies for playoffs) हो गई है। तो वहीं दूसरी और दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Delhi Capitals and Lucknow Super Giants) का सफर करीब-करीब समाप्त हो गया है। 18 मई को होने वाले बेंगलुरु और चेन्नई (Bengaluru and Chennai) के मुकाबले पर अब सभी फैंस की निगाहें होगी। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

SRH Vs GT: गुजरात-हैदराबाद मैच बारिश की वजह से न हो सका

SRH Vs GT: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का खेले जाने वाला 66वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। शाम से शुरु हुई बारिश देर रात तक होती रही, जिसके चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। गुजरात टाइटंस की टीम (Gujrat Titans Team) जहां पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी, उसे अपने आखिरी मुकाबले में भी निराशा ही हाथ लगी। वहीं, SRH प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई।

यह भी देखें: Team India Coach: Great राहुल द्रविड के बाद भारतीय टीम का कोच कौन? इस रेस मे बहुत से नाम शामिल है।

SRH Vs GT: हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हुई

SRH Vs GT:
SRH Vs GT:

हैदराबाद में हुई बारिश के कारण अन्य टीमों के सपने पर भी पानी फिर गया। जहां, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो गई है वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम का सफर भी करीब-करीब समाप्त हो गया है, जबकि 18 मई को बेंगलुरु और चेन्नई का मैच महत्वपूर्ण हो गया है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

SRH Vs GT: प्लेऑफ का समीकरण

प्लेऑफ का समीकरण यह है कि SRH Vs GT का मैच रद्द होने से दिल्ली (Delhi) की टीम आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है। दिल्ली का नेट रन रेट (-0.377) RCB (+0.387) से काफी कम था और वह अपने सारे मैच खेल चुकी है, जबकि LSG के लिए प्लेऑफ में एंट्री का मामला काफी कठिन हो गया है। लखनऊ का फिलहाल नेट रन रेट -0.787 है। लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए मैच में कम से कम 400 रन से मैच जीतना है, जो असंभव है।

SRH Vs GT: RCB Vs CSK का मैच बना नॉकआउट

साथ ही प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला 18 मई को बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई (CSK) के मैच में होगा। अगर बेंगलुरु ने चेन्नई को 18 या ज्यादा रन से हराया है या फिर चेज करते हुए 18.1 ओवर में मैच जीत जाता है तो चेन्नई की टीम बाहर हो जाएगी। वहीं, अगर बारिश के कारण वह मैच रद्द होता है तो चेन्नई प्लेऑफ की आखिरी टीम होगी और बेंगलुरु का सफर समाप्त हो जाएगा।

Leave a Comment