India Vs Afghanistan T20 Series: भारत बनाम अफगानिस्तान (India Vs Afghanistan) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। इस मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में जाकर निकला जिसमें भारतीय टीम (Indian Team) को ऐतिहासिक जीत मिली। यह मैच क्रिकेट इतिहास का पहला ऐसा मैच बना जहां पर दो सुपर ओवर्स हुए और मैच का नतीजा निकला लेकिन इस मैच में पहले सुपर ओवर में कप्तान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए
India Vs Afghanistan T20 Series: दो सुपर ओवर्स

यह मैच क्रिकेट इतिहास का पहला मैच बना, जहां दो सुपर ओवर्स हुए और मैच का नतीजा निकला, लेकिन इस मैच में पहले सुपर ओवर में कप्तान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट (Rohit Sharma Retired Hurt) होकर मैदान से बाहर गए और दूसरे सुपर ओवर में उन्हें बल्लेबाजी करने की परमिशन दी गई। इस फैसले पर बहुत सवाल भी उठाए गए, आइए जानते हैं क्यों रोहित शर्मा को डबल सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने की इजाजत दी गई थी।
India Vs Afghanistan T20 Series: रोहित की धाकड़ बल्लेबाजी

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि चिन्नास्वामी में खेले गए IND Vs AFG के तीसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बल्ले से तबाही मचाते हुए 121 रन की नाबाद पारी खेली थी। उनके अलावा रिंकू सिंह (Rinku Singh) का बल्ला भी जमकर गरजा था, लेकिन 212 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद अफगानिस्तान टीम ने भी 20 ओवर में इस स्कोर की बराबरी कर ली।
India Vs Afghanistan T20 Series: रोहित रिटायर्ड हर्ट हुए या रिटायर्ड आउट?
इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया। पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 2 रन की दरकार थी और रोहित शर्मा ने इस दौरान मैदान से बाहर जाने का फैसला किया, जिससे उनकी जगह नॉन स्ट्राइकर छोर पर रिंकू सिंह की एंट्री हुई, लेकिन ये समझ नहीं आया कि वह रिटायर्ड हर्ट हुए या रिटायर्ड आउट?
India Vs Afghanistan T20 Series: रोहित रिटायर्ड हर्ट हुए थे
रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए थे। अगर बात करें टी20 इंटरनेशल के लिए आईसीसी (ICC) के नियम की तो बता दें कि किसी भी पिछले सुपर ओवर में आउट हुआ बल्लेबाज दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी कर सकता है।
India Vs Afghanistan T20 Series: भारत ने सीरीज 3-0 से जीती

पहला सुपर ओवर भी टाई हुआ और दूसरे सुपर ओवर की ओर मैच ने रुख किया। डबल सुपर ओवर में भारत ने 11 रन बनाए, जिसमें रोहित शर्मा ने एक सिक्स और एक छक्का जमाया। इसके जवाब में रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने गेंदबाजी करते हुए शुरुआती तीन गेंदों में अफगानी टीम के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और अफगानिस्तान की टीम एक रन ही बना सकी। यह मैच के साथ ही भारत (India) ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की।
