ICC T20 Ranking: अक्षर पटेल की टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग, धमाकेदार प्रदर्शन का यशस्वी जायसवाल को मिला इनाम, शिवम दुबे को भी दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

ICC T20 Ranking: अफगानिस्तान (Afghanistan) के विरुद्द पहले दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 4 विकेट लेने का फायदा अक्षर पटेल (Axer Patel) को आईसीसी (ICC) की जारी ताजा टी-20 रैंकिंग में पहुंचा है। दूसरे टी-20 मैच में मात्र 34 गेंदों पर 68 रन की तेज तर्रार पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaisval) को भी ताजा टी-20 रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। शिवम दुबे (Shivam Dubey) को भी दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

 ICC T20 Ranking: अफगानिस्तान (AFG) के खिलाफ पहले दो टी-20 मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल (Axar Patel) को आईसीसी की जारी ताजा टी-20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा पहुंचा है। वहीं, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को भी 68 रन की शानदार पारी खेलने का भी इनाम मिला है। अक्षर ने 12 पायदान की छलांग लगाई है और वह अब पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। शिवम दुबे (Shivam Dube) को भी दो मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन करने का फायदा पहुंचा है।

यह भी देखें:Pat Cummins News: ICC Player of The Month मे दिसंबर महीने के विजेता बनें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान Pat Cummins, पाकिस्तान के खिलाफ कमिंस ने टेस्ट सीरीज में कुल 19 विकेट लिए थे

ICC T20 Ranking: अक्षर पटेल की हुई बल्ले-बल्ले

ICC T20 Ranking:
ICC T20 Ranking:

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 4 विकेट चटकाने का फायदा अक्षर पटेल को आईसीसी की जारी ताजा टी-20 रैंकिंग में पहुंचा है। अक्षर ने 12 पायदान की छलांग लगाई है। अक्षर टी-20 में गेंदबाजों की रैंकिंग में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अक्षर की यह करियर की बेस्ट रैंकिंग भी है। अक्षर ने पहले टी-20 में चार ओवर के स्पेल में 23 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए थे। वहीं, दूसरे मुकाबले में भारतीय स्पिनर ने सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट झटके थे।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

ICC T20 Ranking: यशस्वी को भी पहुंचा फायदा

ICC T20 Ranking:
ICC T20 Ranking:

दूसरे टी-20 मैच मे मात्र 34 गेंदों पर 68 रन की तेज तर्रार पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल को भी ताजा टी-20 रैंकिंग में अच्छा फायदा पहुंचा है। यशस्वी ने सात पायदान की छलांग लगाई है और वह अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह यशस्वी के करियर की सबसे बेस्ट रैंकिंग भी है।

ICC T20 Ranking: शिवम दुबे को भी मिला इनाम

पहले टी-20 में 60 और दूसरे टी 20 मैच में 63 रन की जोरदार पारी खेलने वाले शिवम दुबे की भी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बल्ले-बल्ले हुई है। शिवम ने लंबी छलांग लगाई है और वह अब 265वें पायदान से सीधा 58वें नंबर पर पहुंच गए हैं। दूसरे टी-20 में शिवम ने सिर्फ 32 गेंदों पर 63 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान शिवम ने 5 चौके और चार गगनचुंबी छक्के जमाए थे।

1 thought on “ICC T20 Ranking: अक्षर पटेल की टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग, धमाकेदार प्रदर्शन का यशस्वी जायसवाल को मिला इनाम, शिवम दुबे को भी दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।”

Leave a Comment