RCB Vs DC Highlights: आरसीबी ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 47 रन से मात देकर लगातार पांचवीं जीत हासिल करते हुए प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों को बरकरार रखा।

RCB Vs DC Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) ने रविवार (Sunday) को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 62वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) को 47 रन से मात देते हुए प्‍लेऑफ (Playoff) में पहुंचने की अपनी उम्‍मीदों को जिंदा रखा। आरसीबी (RCB) ने मौजूदा सीजन में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और 8 साल पुराने इतिहास को दोहराया। आरसीबी की टीम आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल (Point Table) में पांचवें स्‍थान पर पहुंच गई है।

RCB Vs DC Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 47 रन से मात दी

RCB Vs DC Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को आईपीएल 2024 के 62वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) को 47 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने प्‍लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्‍मीदों को जिंदा रखा है। फाफ डू प्‍लेसी के नेतृत्‍व वाली आरसीबी ने आईपीएल 2024 में अब तक 13 मैचों में 6 जीत दर्ज की और वो प्‍वाइंट्स टेबल में पांचवें स्‍थान पर पहुंच गई है।

यह भी देखें: GT Vs CSK Highlights: गुजरात ने चेन्‍नई को 35 रन से मात दी, नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में 90 हजार से ज्‍यादा दर्शकों ने लाइट शो का आनंद उठाया

RCB Vs DC Highlights: आरसीबी ने मौजूदा सीजन में लगातार पांचवीं जीत हासिल की

RCB Vs DC Highlights:
RCB Vs DC Highlights:

वैसे, आरसीबी ने मौजूदा सीजन में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और 8 साल पुराने इतिहास को दोहराया। इससे पहले आरसीबी ने 2016 में भी लगातार पांच मैच जीते थे और तब उसने फाइनल तक का सफर तय किया था।

हालांकि, फाइनल में आरसीबी को फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) के हाथों शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। तो क्‍या इस बार भी आरसीबी की टीम इतिहास पलटने में कामयाब होगी और प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करते हुए फाइनल तक पहुंचेगी? यह तो समय ही बताएगा।

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि आरसीबी ने सबसे ज्‍यादा मैच लगातार जीतने का रिकॉर्ड 2011 में बनाया था। तब टीम ने लगातार सात मैच जीते थे और वो रनर्स-अप रही थी। वहीं, 2009 में आरसीबी ने लगातार पांच मैच जीते थे और तब भी वो रनर्स-अप रही थी।

इसके बाद 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच मैच जीते और रनर्स-अप रही। 2024 में आरसीबी ने अब तक लगातार पांच मैच जीते और उसका आखिरी लीग चरण मैच बचा है। देखना दिलचस्‍प होगा कि आरसीबी की टीम इतिहास पलटने में कामयाब होगी या नहीं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

RCB Vs DC Highlights: आरसीबी के लिए सबसे ज्‍यादा लगातार जीत

2011 में 7 (रनर्स-अप)

2009 में 5 (रनर्स-अप)

2016 में 5 (रनर्स-अप)

2024* में 5

2010 में 4 (प्‍लेऑफ)

2021 में 4 (प्‍लेऑफ)

RCB Vs DC Highlights: 18 मई को ब्‍लॉकबस्‍टर मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्‍लेऑफ में पहुंचने के समीकरण कई तरह के पहलुओं पर निर्भर करते हैं। इससे पहले आरसीबी को अपना आखिरी लीग चरण मैच 18 मई को गत चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (Chennai Super Kings) के खिलाफ खेलना है। सीएसके ने अपने पिछले मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स (Rajasthan Royals) को धोया और उसे भी प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी है। आरसीबी को भी हर हाल में जीत चाहिए तो साउथ डर्बी का यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्‍मीद है।

RCB Vs DC Highlights: पांचवें नंबर पर पहुंचा आरसीबी

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि आरसीबी ने रविवार को एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम (M Chinna Swami Stadium) पर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से रजत पाटीदार (52) ने एक बार फिर से अर्धशतक जड़ा। जवाब में उतरी दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम 19.1 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट हो गई।

आरसीबी की तरफ से यश दयाल ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में पांचवें स्‍थान पर पहुंची। यहाँ पर आरसीबी यह चाहेगा कि उसे भाग्‍य का साथ मिले और वो प्‍लेऑफ में पहुंचे व फाइनल तक का सफर तय करे।

Leave a Comment