IRE Vs PAK: मोहम्मद रिजवान और फखर जमान (Mohammad Rizwan and Fakhar Zaman) की धमाकेदार पारियों के दम पर पाकिस्तान (Pakistan) ने रविवार (Sunday) को आयरलैंड (Ireland) को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच (2nd T20 Inter National Match) में 19 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान (Pak) ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और अब्बास अफरीदी (Shaheen Afridi and Abbas Afridi) ने शानदार काम किया।
IRE Vs PAK: पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में आयरलैंड को सात विकेट से मात दी
IRE Vs PAK: मोहम्मद रिजवान (75*) और फखर जमान (78) की उम्दा पारियों के दम पर पाकिस्तान ने रविवार को आयरलैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 19 गेंदें शेष रहते सात विकेट से पटखनी दी। डबलिन (Dublin) में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड (IRE) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम ने 16.5 ओवर में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल किया।
IRE Vs PAK: पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की
इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। याद हो कि आयरलैंड ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच मंगलवार को डबलिन में खेला जाएगा।
IRE Vs PAK: रिजवान-जमान ने 140 रन की शतकीय साझेदारी की

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। मार्क एडेर (Mark Ader) ने पारी की तीसरी गेंद पर सैम अय्यूब (Sam Ayyoob) (6) को कैंफर (Camphor) के हाथों कैच आउट कराकर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। ग्राहम ह्यूम (Graham Hyoom) ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Pakistan captain Babar Azam) को खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेट कीपर टकर (wicket keeper Tucker) के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्तान को मुसीबत में डाल दिया।
यहां से रिजवान और जमान ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की शतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को मजबूत बनाया। बेन व्हाइट ने फखर जमान को डेलानी के हाथों कैच आउट कराकर (Ben White got Fakhar Zaman caught out by Delaney) पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रिजवान को आजम खान (Ajam Khan) (30*) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।
IRE Vs PAK: आजम खान की दमदार हिटिंग

रिजवान ने 46 गेंदों में 6 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 75 रन बनाए। फखर जमान ने केवल 40 गेंदों में 6 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 78 रन बनाए। आजम खान ने 10 गेंदों में एक चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से मार्क एडेर, ग्राहम ह्यूम और बेन व्हाइट को एक-एक विकेट मिला।
IRE Vs PAK: अफरीदी ने बरपाया कहर
वहीं, पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड को शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने शुरुआती झटके दिए। शाहीन अफरीदी ने दोनों ओपनर्स एंडी बालबिर्नी (Andy Balbirnie) (16) और कप्तान पॉल स्टर्लिंग (Captain Paul Sterling) (11) को अपना शिकार बनाया। लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) (51) ने अर्धशतक जमाया और हैरी टेक्टर (32) व कर्टिस कैंफर (22) ने उपयोगी योगदान दिया।
अब्बास अफरीदी ने टकर और टेक्टर को अपना शिकार बनाया। कैंफर का कैच मोहम्मद आमिर ने अपनी ही गेंद पर लपका। गारेथ डेलानी (28*) ने तेजतर्रार पारी खेलकर आयरलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मार्क एडेर आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे, जिन्हें शाहीन अफरीदी ने क्लीन बोल्ड किया।
पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने 49 रन देकर तीन विकेट झटके। अब्बास अफरीदी (Abbas Afridi) को दो विकेट मिले। मोहम्मद आमिर और नसीम शाह (Mohammad Aamir and Naseem Shah) के खाते में एक-एक विकेट आया।

