KKR Vs MI Pitch Report: IPL 2024 मे आज ईडन गार्डन्स में किसका रहेगा हल्ला बोल गेंदबाज या बल्लेबाज, यहाँ की पिच क्या कहती है? 

KKR Vs MI Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले जाने वाले 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम (Kolkata Nights Raiders Team) की भिड़ंत मुंबई इंडियंस की टीम (Mumbai Indians Team) के साथ होगी। केकेआर की टीम (KKR Team) ने अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम (Lucknow Super Giants Team) को 98 रन से पटखनी दी थी। वहीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में खेल रही मुंबई की टीम (Mumbai Team) पहले ही प्लेऑफ (Playoff) की रेस से बाहर हो चुकी है। अब ऐसे में टीम बचे हुए मैचों में अपना धांसू प्रदर्शन करना चाहेगी।

KKR Vs MI Pitch Report: आज कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला

KKR Vs MI Pitch Report: आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (MI) की टीम अपने अगले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम के साथ भिड़ेगी। हार्दिक पांड्या की सेना के पास अब खोने को कुछ नहीं बचा है, ऐसे में केकेआर के घर में मुंबई टीम अपना धमाकेदार खेल दिखाना चाहेगी।

दूसरी ओर, केकेआर टीम अपने अंतिम चार का टिकट हासिल करने से महज एक कदम दूर पर खड़ी है। लास्ट गेम में केकेआर की टीम ने लखनऊ के नवाबों को 98 रन से रौंदा था।

यह भी देखें: SRH Vs LSG highlights: हैदराबाद ने लखनऊ को बुरी तरह 10 विकेट से शिकस्‍त दी, हेड और अभिषेक की Strong नाबाद अर्धशतकीय पारी

KKR Vs MI Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज कैसा है?

KKR Vs MI Pitch Report:
KKR Vs MI Pitch Report:

कोलकाता और मुंबई (KKR Vs MI) के बीच खेले जाने वाला यह रोमांचक मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान (Eden Garden Ground) पर खेला जाएगा। केकेआर के इस होम ग्राउंड पर अक्सर बल्लेबाजों का ही बोलबाला रहता है। यहाँ पर तेज आउफील्ड होने की वजह से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना आसान रहता है।

यहाँ की पिच में अच्छा बाउंस भी देखने को मिलता है, जिसकी वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। इस सीजन भी ईडन गार्डन्स के मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

KKR Vs MI Pitch Report: यहाँ के आंकड़े क्या कहते है?

ईडन गार्डन्स ने आईपीएल (IPL) में अब तक कुल 92 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 37 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, तो 55 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। पंजाब ने इसी मैदान पर केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 262 रन का लक्ष्य चेज करते हुए इतिहास रच डाला था।

KKR Vs MI Pitch Report: प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ के टिकट से महज एक जीत दूर खड़ी है। टीम ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 8 में जीत नसीब हुई है, जबकि महज 3 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। लखनऊ के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा था। बल्लेबाजी में सुनील नरेन ने रंग जमाया था, तो गेंद से हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती कारगर रहे थे।

Leave a Comment