GT Vs CSK Highlights: गुजरात ने चेन्‍नई को 35 रन से मात दी, नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में 90 हजार से ज्‍यादा दर्शकों ने लाइट शो का आनंद उठाया

GT Vs CSK Highlights: गुजरात टाइटंस और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (Gujrat Titans And Chennai super Kings) के बीच नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम (Narendra Modi Stadium) पर खेले गए मुकाबले में पहली पारी के बाद लाइट शो हुआ। स्‍टेडियम में मौजूदा 90 हजार से ज्‍यादा दर्शकों ने इस जगमगाते लाइट शो का लुत्‍फ उठाया। अहमदाबाद (Ahmadabad) के फैंस का दिन भी बन गया क्‍योंकि घरेलू टीम ने गत चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) को 35 रन से मात देकर प्‍लेऑफ (Playoff) में पहुंचने की अपनी उम्‍मीदों को जिंदा रखा।

GT Vs CSK Highlights: गुजरात और चेन्‍नई मैच में लाइट शो ने आकर्षण खींचा

GT Vs CSK Highlights:
GT Vs CSK Highlights:

GT Vs CSK Highlights: गुजरात टाइटंस (GT) ने शुक्रवार को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) को 35 रन से मात दी। शुभमन गिल और साई सुदर्शन (Shubhman Gil And Sai Sudershan) की धाकड़ पारियों के बाद नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में मौजूद दर्शकों को पारी के ब्रेक के दौरान जगमगाता लाइट शो देखने को मिला।

आईपीएल के आधिकारिक एक्‍स हैंडल ने लाइट शो की झलकियां शेयर की हैं। नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में पारी के ब्रेक के दौरान शो के टॉप मोमेंट्स का उत्‍साहजनक पैकेज दिखाया गया। लाइट शो में एक फ्रेम में भारतीय तिरंगा भी दिखाया गया।

यह भी देखें: Sri Lanka Team ने T20 World Cup 2024 के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की, वानिंदु हसरंगा को दिया कप्तानी का दायित्व 

GT Vs CSK Highlights: धर्मशाला मे भी पंजाब और आरसीबी मैच मे लाइट शो हुआ था  

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि दो दिन पहले भी धर्मशाला के एचपीसीए स्‍टेडियम में पंजाब किंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच (Punjab Kings and Royal Challengers Bangalore match at HPCA Stadium, Dharamshala) के दौरान भी लाइट शो का आयोजन किया गया था। यह आईपीएल (IPL) में शानदार जोड़ है, जो स्‍टेडियम में फैंस के लिए देखने का शानदार अनुभव बनाता है।

GT Vs CSK Highlights: आईपीएल 2024 का फाइनल चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम मे होगा

आईपीएल इतिहास में नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम सबसे आइकॉनिक स्‍थानों में से एक है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम ने 2022 और 2023 आईपीएल फाइनल की मेजबानी की। मगर इस साल आईपीएल फाइनल की मेजबानी चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम (Chennai MA Chidambaram Stadium) को मिली है।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

GT Vs CSK Highlights: नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस के सात मैच होंगे

बता दें कि आईपीएल के आयोजकों ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस को सात मैच दिए हैं। सात में से छह मैच पूरे हो चुके हैं। गुजरात ने यहां मुंबई, हैदराबाद और चेन्‍नई को मात दी, जबकि आरसीबी, पंजाब और दिल्‍ली के हाथों उसे शिकस्‍त झेलनी पड़ी।

GT Vs CSK Highlights: नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में क्‍वालीफायर और एलिमिनेटर मैच का आयोजन होगा

गुजरात टाइटंस अपना आखिरी घरेलू मैच सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पहले क्‍वालीफायर और एलिमिनेटर मैच की मेजबानी करेगा।

GT Vs CSK Highlights: गुजरात टाइटंस और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच मैच का ऐसा रहा हाल

GT Vs CSK Highlights: गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर 35 रन की जीत के साथ आईपीएल 2024 प्लेऑफ की दौड़ में खुद को जीवित रखा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने साई सुदर्शन (103) और शुबमन गिल (104) के शतकों की बदौलत 231/3 रन बनाए। दोनों ने रिकॉर्ड 210 रनों की साझेदारी की. सीएसके के लिए तुषार देशपांडे ने दो विकेट लिए। शाहरुख खान तीन गेंदों में दो रन बनाकर रन आउट हो गए, जबकि डेविड मिलर 11 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

जवाब में, डेरिल मिशेल (34 में 63) और मोइन अली (36 में 56) के बीच शतकीय साझेदारी से पहले, सीएसके ने पहले तीन ओवरों में तीन विकेट खो दिए। दोनों खिलाड़ियों को मोहित शर्मा (3/31) ने आउट किया। शिवम दुबे (13 में 21) मैच में मोहित का तीसरा विकेट थे। राशिद खान (2/38) ने रवींद्र जड़ेजा (18) और मिशेल सैंटनर (0) को आउट किया। एमएस धोनी ने अपने कैमियो में 11 गेंदों पर 26 रन बनाए, लेकिन चेन्नई सीजन की छठी हार का सामना करने के लिए 35 रन कम रह गई।

सीएसके 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी। शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस की यह 12 मैचों में पांचवीं जीत रही और वो आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में आठवें स्‍थान पर पहुंच गई है। हार के बावजूद सीएसके ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है। सीएसके की तरह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के भी 12 मैचों में 12 अंक हैं।

Leave a Comment