New Zealand Vs Pakistan T20: कीवी टीम ने लगातार चौथे टी20 मे भी पाकिस्तान को हराया, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने खेली धांसू पारी

New Zealand Vs Pakistan T20: न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान (NZ Vs PAK) के बीच खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेला गया, जिसमे 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड (New Zealand) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले फिन एलन (Finn Allen) को शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने महज 8 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद डेरिल मिचेल और फिलिप्स (Darryl Mitchell And Phillips ) ने टीम की ओर से मोर्चा संभाला। मिचेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बनाए।  

New Zealand Vs Pakistan T20: न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी

New Zealand Vs Pakistan T20:
New Zealand Vs Pakistan T20:

 

New Zealand Vs Pakistan T20: न्यूजीलैंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल की शतकीय साझेदारी की बदौलत कीवी टीम ने पाकिस्तान के द्वारा दिए गए 159 रन के लक्ष्य को 11 गेंद बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। फिलिप्स ने 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, तो मिचेल ने महज 44 गेंदों पर 72 रन बटोरे।  

यह भी देखें:  IND Vs AFG: तीसरे टी20 मैच मे 13 बड़े रिकार्ड बनें, क्रिकेट फैंस लंबे समय तक इस मैच को भूल नहीं पाएंगे।

New Zealand Vs Pakistan T20: कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले फिन एलन को शाहीन अफरीदी को महज 8 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद अफरीदी ने इसी ओवर में टिम सीफर्ट (Tim Seifert) की पारी का भी अंत किया। विल यंग (Will Young) भी बल्ले से फैल  रहे और केवल 4 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

New Zealand Vs Pakistan T20: फिलिप्स-मिचेल की बेहतरीन बल्लेबाजी

 

इसके बाद डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने टीम की ओर से मोर्चा संभाला। मिचेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन कूटे। वहीं, फिलिप्स ने 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन जड़े। दोनों कीवी बल्लेबाजों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 93 गेंदों पर अटूट 139 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम को लगातार चौथी जीत दिलाई।

 New Zealand Vs Pakistan T20: रिजवान की शानदार पारी

इससे पहले पाकिस्तान टीम की तरफ से मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan ) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन की जोरदार पारी खेली। रिजवान के अलावा मोहम्मद नवाज ने महज 9 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली, जिसको बदौलत पाकिस्तान की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन अफरीदी को तीन सफलता मिली, लेकिन उनको बाकी बॉलर्स का साथ नहीं मिल सका। इस सीरीज में पाकिस्तान को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

Leave a Comment