IND Vs AUS Test मे टीम इंडिया ने गाबा मे इतिहास रचा था, पुजारा ने शरीर पर गेंदे झेली, ऐतिहासिक पारी रही पंत की, ऑस्ट्रेलिया का टूटा था घमंड

IND Vs AUS Test: टीम इंडिया (Team India) को ऑस्ट्रेलिया (Australia) से चौथे टेस्ट में उस मैदान पर खेलना  था जहां पर दुनिया की कोई भी टीम पिछले 32 सालों में कंगारुओं को हरा नहीं पाई थी और वो मैदान गाबा का था। प्रदर्शन के साथ-साथ भारतीय टीम (Indian Team) पर उम्मीदों का भी बड़ा दबाव था। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया (AUS) और इंग्लैंड (England) के पूर्व खिलाड़ियों के तीखे बयान भी टीम इंडिया के हौसलों पर वार कर रहे थे।

मैच की शुरुआत से पहले ना तो भारतीय खिलाड़ी और ना वर्ल्ड क्रिकेट को इस बात का अंदाजा था कि गाबा (Gaba) में अब इतिहास रचा जाने वाला है। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane ) की कप्तानी में भारतीय टीम ने गाबा में कंगारुओं का घमंड चकनाचूर करते हुए ऐसी जीत दर्ज की थी, जिसको टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया गया।

IND Vs AUS Test: एडिलेड (Adelaide) में शर्मसार होने के बाद मेलबर्न (Melbourne) में टीम इंडिया (IND Vs AUS Test)  ने जीत हासिल की थी। सिडनी (Sydney) में आर अश्विन (R Ashwin) और हनुमा विहारी (Hanuma Vihari)  की जोड़ी के आगे कंगारू बॉलिंग अटैक हार गया था और तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर छूटा था। भारतीय टीम की हालत कमजोर थी। उनके आधे से ज्यादा खिलाड़ी चोटिल थे, तो विराट कोहली (Virat Kohli) स्वदेश लौट चुके थे। कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के लिए प्लेइंग 11 तैयार करना मुश्किल हो रहा था।

यह भी देखें: AUS Vs WI Test सीरीज के पहले टेस्ट मे ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर WTC Points Table मे अपनी बादशाहत कायम रखी, देखिए टीम इंडिया किस नंबर पर है?    

IND Vs AUS Test: शार्दुल-वॉशिंगटन की साझेदारी

IND Vs AUS Test
IND Vs AUS Test

IND Vs AUS Test: ऑस्ट्रेलिया ने गाबा में पहले बल्लेबाजी करते हुए 369 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 186 के स्कोर पर छह विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। कंगारू बॉलर्स पूरी तरह से हावी थे और ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त की ओर बढ़ रही थी। हालांकि, इसके बाद शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और वॉशिंगटन सुंदर (washington Sunder) की जोड़ी ने जो किया, वो भारतीय टीम के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था।

टेस्ट डेब्यू कर रहे सुंदर शार्दुल के साथ मिलकर खूंटा गाड़कर खड़े हो गए और दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 123 रन की यादगार साझेदारी निभाई। सुंदर ने 62 रन बनाए, तो शार्दुल के बल्ले से 67 रन निकले। भारतीय टीम पहली पारी में 336 रन बनाने में सफल रही।

IND Vs AUS Test: सिराज की घातक गेंदबाजी

भारतीय टीम के सामने अब सबसे बड़ा चैलेंज था कि दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटना, क्योंकि इस मैदान पर चेज करना आसान काम नहीं था। गेंद से टीम के लिए मसीहा बनकर सामने आए मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) और शार्दुल ठाकुर। सिराज ने कंगारू टीम के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस किया, तो ठाकुर ने निचले क्रम का सफाया किया। हालांकि, इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया 294 रन बनाने में सफल रही। अब भारतीय टीम के सामने लक्ष्य 328 रन का था।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग मे भी अपनी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs AUS Test: पुजारा ने शरीर पर झेली गेंदें  

 

IND Vs AUS Test: लक्ष्य बहुत ही बड़ा था और टीम इंडिया को इसके लिए दमदार शुरुआत करने की जरूरत थी। हालांकि, हुआ कुछ इसके विपरीत। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सिर्फ 7 रन बनाकर पैट कमिंस (Pat Cummins) का शिकार हो गए और मैदान पर सन्नाटा छा गया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने शुभमन गिल (Cheteshwar Pujara Shubman Gill) के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला। गिल ने अटैकिंग अप्रोच अपनाई, तो पुजारा एक छोर संभालकर खड़े रहे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़े। गिल शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर आउट हुए।

पुजारा क्रीज पर डटे रहे और उनके शरीर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार के दम पर एक के बाद वार किए। हालांकि, इसके बावजूद कंगारु बॉलर्स पुजारा का हौसला नहीं डिगा सके। कप्तान रहाणे 24 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा 211 गेंदों का सामना करने के बाद कमिंस की गेंद पर आउट हो गए। भारतीय टीम की दीवार गिर चुकी थी और अब इंडियन खेमे में खलबली मच चुकी थी। स्कोर बोर्ड पर 228 रन लगे थे और अभी जीत दूर थी।

IND Vs AUS Test: पंत की ऐतिहासिक पारी

IND Vs AUS Test: पुजारा के आउट होने के बाद टीम इंडिया को जीत दिलाने की जिम्मेदारी को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपने कंधों पर लिया। पंत ने बिना किसी दबाव के अपने बिंदास अंदाज में खेलते हुए पूरे कंगारू खेमे में खलबली मचा दी। पंत के आगे कंगारू गेंदबाजों का हर दांव बुरी तरह से फेल होता जा रहा था और भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ रह थी। पंत ने अपनी इस पारी के दौरान कुछ मौके भी दिए, पर कंगारू टीम उन मौकों का कोई फायदा नहीं उठा पा सकी।

96वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने हेजलवुड (Hazelwood) की गेंद पर सामने की ओर शॉट लगाया और बॉल फील्डर को मात देते हुए बाउंड्री लाइन के पार निकल गई। शॉट को खेलते ही पंत ने दोनों हाथ हवा में उठा लिए और पूरा भारतीय खेमा चंद सेकंड में मैदान पर आ गया। पंत और टीम इंडिया ने वो कर दिखाया था, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। मैदान पर जमकर जश्न मना और पूरे वर्ल्ड क्रिकेट ने रहाणे की इस टीम के जज्बे को दिल से सलाम किया।  

1 thought on “IND Vs AUS Test मे टीम इंडिया ने गाबा मे इतिहास रचा था, पुजारा ने शरीर पर गेंदे झेली, ऐतिहासिक पारी रही पंत की, ऑस्ट्रेलिया का टूटा था घमंड”

Leave a Comment