AUS Vs WI Test: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WEC) की प्वाइंट्स टेबल (Point Table) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की बादशाहत बनी हुई है। कंगारू टीम (Kangaroo Team) ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट मैच (First Test Match) में वेस्टइंडीज (West Indies) को 10 विकेट से पटखनी दी। वेस्टइंडीज (WI) से मिले महज 26 रन के स्कोर को कंगारू टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल किया। टीम की ओर से जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने कहर बरपाते हुए मैच में 9 विकेट झटके।
AUS Vs WI Test: ऑस्ट्रेलिया की पहले टेस्ट में 10 विकेट से जीत

AUS Vs WI Test: एडिलेड (Adelaide) के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज (AUS Vs WI) को पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हार का स्वाद चखाया। इस धमाकेदार जीत का फायदा कंगारू टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा है। ऑस्ट्रेलिया ने नंबर एक की पोजीशन पर अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली है। 9वें मैच में कंगारू टीम ने छठी जीत का स्वाद चखा है।
AUS Vs WI Test: WTC Points Table मे ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार है। कंगारू टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से पटखनी दी। वेस्टइंडीज से मिले महज 26 रन के स्कोर को कंगारू टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल किया। टीम की ओर से जोश हेजलवुड ने कहर बरपाते हुए मैच में 9 विकेट झटके। वेस्टइंडीज की पूरी टीम दूसरी इनिंग में महज 120 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
AUS Vs WI Test: WTC Points Table मे दूसरे नंबर पर टीम इंडिया

डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया (Team India0 दूसरे नंबर पर काबिज है। भारतीय टीम (Indian Team) का जीत प्रतिशत 54.16 है, जबकि टॉप पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया (AUS) का जीत प्रतिशत 61.11 है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका (South Africa) मौजूद है, जिनका जीत प्रतिशत 50.00 है। न्यूजीलैंड (New Zealand) चौथे और बांग्लादेश (Bangladesh) पांचवें नंबर पर मौजूद है। वहीं, पाकिस्तान (Pakistan) छठे और इंग्लैंड (England) सातवें नंबर पर काबिज है। पहले टेस्ट में हार के बाद वेस्टइंडीज (WI) 8वें पायदान पर खिसक गई है।
AUS Vs WI Test: जोश हेजलवुड ने बरपाया कहर

पहली पारी में 4 विकेट चटकाने के बाद जोश हेजलवुड ने दूसरी इनिंग में भी गेंद से जमकर कहर बरपाया। हेजलवुड के आगे कैरेबियाई बल्लेबाजों ने बहुत ही आसानी से सरेंडर कर दिया और पूरी टीम 120 रन बनाकर ढेर हुई। वेस्टइंडीज की ओर से दूसरी इनिंग में सर्वाधिक 26 रन किक मैकेंजी ने बनाए। हेजलवुड ने दूसरी इनिंग में पांच विकेट झटके। हेजलवुड के अलावा मिचेल स्टार्क और नाथन लायन (Mitchell Starc and Nathan Lyon) ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
