IND Vs AFG T20: भारतीय ऑलराउंडर (Indian All Rounder) और टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश (Bangladesh) के विरुद्द खेले गए मैच में चोटिल हो गए थे। और इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अफगानिस्तान (Afghanistan) के विरुद्द खेली जाने वाली टी20 सीरीज (T20 Series) से भी बाहर होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में सेलेक्टर्स के सामने काफी परेशानी वाली स्थिति पैदा हो गई है।
IND Vs AFG T20 सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर

ऐसे में अब हार्दिक पांड्या के अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आ रही है। टखने की चोट के कारण हार्दिक अब इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। ऐसे में भारतीय सेलेक्टर्स की मुश्किलें बढ़ गई है और अब उन्हें सीरीज के लिए किसी अन्य सदस्य को कप्तान चुनना होगा।
IND Vs AFG T20: सूर्यकुमार भी चोटिल है

सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द खेली गई सीरीज में कप्तानी की थी, लेकिन अभी फिलहाल वह भी चोटिल हैं। हालांकि सूर्या ने हाल ही में अपनी चोट को लेकर एक अपडेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जल्दी ही अपनी वापसी का आश्वासन दिया है।
IND Vs AFG T20 सीरीज मे भारत की कप्तानी कौन करेगा

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि इन दिनों टीम इंडिया (Team India) के कई सदस्य चोटिल चल रहे हैं। और ऐसे में सेलेक्टर्स के सामने बहुत ही परेशान कर देने वाली स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावा अब सेलेक्टर्स रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को कप्तान बनाने के बारे में सोच सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका (SA) के विरुद्द पहले टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा अपनी पीठ मे दर्द को लेकर टीम से बाहर हो गए हैं। हालांकि अब दूसरे टेस्ट तक वह फिट हो पाते हैं या नहीं टी20 कप्तानी इस पर निर्भर करेंगी।
IND Vs AFG T20: हार्दिक से नाराज फैंस-
हालांकि इन सबके अलावा हार्दिक पांड्या ने अभी हाल ही में आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (MI) में अपनी वापसी की है। तो ऐसे मे अब फ्रेंचाइजी ने रोहित (Rohit) को हटाकर उसकी जगह हार्दिक को अपना कप्तान बनाया है। और इसी वजह से हार्दिक को फैंस की आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं, हार्दिक के आईपीएल (IPL) में खेलने को लेकर भी अभी विवाद बना हुआ है।

