IND Vs SA 1st Test Day 2 मे साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के बाद उनके बल्लेबाजों ने भी दिखाया दमखम, एल्गर का शतक, साउथ अफ्रीका विशाल स्कोर की और अग्रसर

IND Vs SA 1st Test Day 2: भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच सेंचुरियन (Centurion) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल मेजबान टीम के बल्लेबाजों के नाम रहा। डीन एल्गर (Dean Elgar) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम को मजबूती दिलाते हुए दमदार शतक जमाया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका (SA) की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर (140) और मार्को (3) नाबाद रन बनाकर वापस लौटे।

साउथ अफ्रीका ने भारत (IND) पर कुल 11 रन की बढ़त बना ली है। भारत (India) की तरफ से जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने 2-2 विकेट लिए, जबकि डेब्यूटेंट प्रसिद्ध को एक सफलता मिली। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि भारतीय टीम (Indian Team) ने पहली पारी में 245 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया (Team India) की तरफ से केएल राहुल (K L Rahul) के बल्ले से 101 रन निकले।

यह भी देखें; Sumit Kumar Cricketer, Biography, IPL, सुमित कुमार को IPL Auction 2024 मे DC ने एक करोड़ में खरीदा

IND Vs SA 1st Test Day 2: Dean Elgar ने लगाया टेस्ट करियर का 14वां शतक

IND Vs SA 1st Test Day 2
IND Vs SA 1st Test Day 2

IND Vs SA 1st Test Day 2: दरअसल, साउथ अफ्रीका टीम (South Africa Team) के पूर्व कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) ने भारत (IND Vs SA) के खिलाफ दूसरे दिन के खेल में दमदार शतक जमाया। वह 140 रन बनाकर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी (Tony De George) के साथ 93 रनों की साझेदारी और डेविड बेडिंघम (David Bedingham) के साथ 131 रन की साझेदारी की। डीन एल्गर ने 140 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक पूरा किया।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ -साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs SA: डेब्यूटेंट डेविड बेडिंघम ने जड़ा अर्धशतक

IND Vs SA 1st Test Day 2
IND Vs SA 1st Test Day 2

साउथ अफ्रीका की तरफ से डेब्यूटेंट डेविड बेडिंघम ने 80 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक जमाया। उन्होंने एल्गर के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की। बेडिंघम 56 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड किया।

IND Vs SA 1st Test Day 2: पहले दिन क्या-क्या हुआ?

IND Vs SA 1st Test Day 2:
IND Vs SA 1st Test Day 2

IND Vs SA 1st Test Day 2: पहले दिन के खेल में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पांच रन बनाकर कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) के शिकार बने थे। इसके बाद यशस्वी 17 रन ही बना सके। गिल दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस और राहुल ने पारी को संभाला। विराट कोहली (Virat Kohli) 38 रन और अय्यर (Iyer) 31 रन बनाकर आउट हुए। केएल (KL) ने पहले दिन के खेल तक 70 रन बनाए थे।

1 thought on “IND Vs SA 1st Test Day 2 मे साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के बाद उनके बल्लेबाजों ने भी दिखाया दमखम, एल्गर का शतक, साउथ अफ्रीका विशाल स्कोर की और अग्रसर”

Leave a Comment