LSG Vs MI: Best लखनऊ ने अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई को 18 रन से हराया फिर भी वो प्‍लेऑफ की रेस से बाहर, कप्तान के एल राहुल ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई।    

LSG Vs MI: लखनऊ की टीम (Lucknow Team) ने मुंबई की टीम (Mumbai Team) को 18 रन से मात दी। कप्तान केएल राहुल (K L Rahul) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में टीम के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की। लखनऊ की टीम 14 अंक होने के बावजूद आईपीएल 2024 के प्‍लेऑफ (Playoff) की रेस से बाहर हो गई। राहुल ने एक विज्ञापन का उल्‍लेख करते हुए मजेदार बात कही। इस विज्ञापन में केएल राहुल उनके ससुर सुनील शेट्टी और भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा नजर आए थे।

LSG Vs MI: लखनऊ के 14 अंक, फिर भी वो प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हुई

LSG Vs MI:
LSG Vs MI:

LSG Vs MI: लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) ने शुक्रवार को आईपीएल 2024 के अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 18 रन से मात दी। हालांकि, जीत के बाद भी एलएसजी (LSG) के कप्‍तान केएल राहुल खुश नजर नहीं आए और उन्‍होंने मैच के बाद 17वें संस्‍करण में टीम के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की। लखनऊ ने सीजन का अंत 14 अंकों के साथ किया, लेकिन वो प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

यह भी देखें: SRH Vs GT: IPL 2024 मे गुजरात-हैदराबाद मैच बारिश की भेंट चढ़ा, बारिश की वजह से दिल्ली-लखनऊ पर आया संकट, बेंगलुरु और चेन्नई के मुकाबले पर सबकी नजर।

LSG Vs MI: केएल राहुल टी20 वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम का समर्थन करेंगे।

मैच के बाद राहुल ने मूड हल्‍का करने की कोशिश की और एक लोकप्रिय विज्ञापन पर मजेदार तंज कसा, जिसमें वो, उनके ससुर सुनील शेट्टी और भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा नजर आए थे। राहुल ने संकेत दिए कि आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) में वो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम (Indian Team) का समर्थन करेंगे।

LSG Vs MI: केएल राहुल ने इस सीजन टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई

केएल राहुल ने कहा, ”मैं अब अपने ससुर की टीम में हूं। हम दोनों वर्ल्‍ड कप में शर्मा जी के बेटे को सपोर्ट करेंगे। उनके लिए चीयर करेंगे।” वहीं, सीजन में टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए लखनऊ के कप्‍तान केएल राहुल ने कहा, ”बेहद निराशाजनक प्रदर्शन। सीजन की शुरुआत में मुझे लगा था कि हमारी टीम बेहद मजबूत है और सभी विभाग कवर हैं। मगर फिर कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए, जो कि हर टीम के साथ होता है।”

राहुल ने साथ ही कहा, ”हमने पर्याप्‍त रूप से अच्‍छा नहीं खेला। मुंबई के खिलाफ हमारा प्रदर्शन शानदार रहा। इस तरह के मैच हम और खेलना चाहते थे। दुर्भाग्‍यवश, हम ऐसा नहीं कर पाए।”

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

LSG Vs MI: केएल राहुल ने भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ

केएल राहुल ने भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की और फ्रेंचाइजी के बारे में ध्‍यान दिलाया, जिन्‍होंने उनकी ट्रेनिंग में निवेश किया। उन्‍होंने कहा, ”तेज गेंदबाजों के लिए काफी खुश हूं। फ्रेंचाइजी ने उनके साथ काफी समय और ऊर्जा लगाई। आईपीएल (IPL) साल में केवल दो महीने के लिए होता है। हमने मयंक और युधवीर (Mayank and Yudhveer) को दक्षिण अफ्रीका में मोर्ने मोर्केल (Morne Morkel in South Africa) की निगरानी में ट्रेनिंग के लिए भेजा। उन दोनों को कड़ी मेहनत का फल मिला। मगर फ्रेंचाइजी और टीम ने उनके साथ काफी काम किया।”

LSG Vs MI: केएल राहुल अब क्‍या करेंगे?

32 साल के केएल राहुल ने अपने भविष्‍य के बारे में बात करते हुए कहा, ”अब ज्‍यादा टी20 क्रिकेट नहीं आना है। यह एक सीजन था, जहां मैंने अपनी बल्‍लेबाजी के बारे में बहुत कुछ सीखा और पता चला कि टीम के लिए क्‍या करने की जरुरत है। हो सकता है कि मैं मिडिल ऑर्डर में खेलूं या फिर नहीं भी।’ राहुल के पास अच्‍छा ब्रेक है, जिसमें वो अपनी फिटनेस पर काम करते हुए नजर आ सकते हैं।

1 thought on “LSG Vs MI: Best लखनऊ ने अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई को 18 रन से हराया फिर भी वो प्‍लेऑफ की रेस से बाहर, कप्तान के एल राहुल ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई।    ”

Leave a Comment