CSK Vs RCB Pitch Report: चेन्नई की टीम (Chennai Team) को प्लेऑफ (Playoff) में जाने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना ही होगा। तो वहीं दूसरी और आरसीबी की टीम (RCB Team) को ये मैच 18 ओवरों या चेन्नई (Chennai) जो भी टारगेट दे उसे 18.5 ओवरों में हासिल करना होगा तभी ये टीम प्लेऑफ में जा सकती है। ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) पर खेला जाना है और इस मैदान पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है।
CSK Vs RCB Pitch Report: चिन्नास्वामी मे बैंगलुरू और चेन्नई की टक्कर

CSK Vs RCB Pitch Report: बेंगलुरू (Bangalore) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल-2024 (IPL 2024) का महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच से ये तय हो जाएगा कि इस साल प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम कौन सी है। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (The winners were Chennai Super Kings and Royal Challengers Bangalore) की टीम इस मैच में आमने-सामने होंगी और ये मैच एक तरह के वर्चुअल नॉकआउट (virtual knockout) के तौर पर देखा जा रहा है।
CSK Vs RCB Pitch Report: चेन्नई का है पलड़ा भारी।
चेन्नई को प्लेऑफ में जाने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा। वहीं आरसीबी (RCB) को ये मैच 18 ओवरों या चेन्नई जो टारगेट दे उसे 18.5 ओवरों में हासिल करना होगा तभी ये टीम प्लेऑफ में जा सकती है।
CSK Vs RCB Pitch Report: मौसम की क्या संभावना जताई गई है?
फैंस इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन आईपीएल (IPL) में बीते कुछ मैच बारिश के कारण रद्द कर दिए गए और इसी कारण फैंस को यह डर होगा कि कहीं ये मैच भी बारिश के कारण रद्द न हो जाए। मैच वाले दिन यानी शनिवार 18 मई को बेंगलुरू का मौसम देखा जाए तो शाम को बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पूरे दिन बादल छाए रहने की भविष्यवाणी है। इसके अलावा 7.2 एमएम बारिश होने की संभावना है।
CSK Vs RCB Pitch Report: बारिश का मैच मे क्या असर पडेगा?

ऐसे में डर यह है कि कहीं बारिश खेल न बिगाड़ दे। फैंस के मन में ये भी सवाल होगा कि अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो फिर क्या होगा। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों के हिस्से एक-एक अंक आएगा। इस एक अंक से चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और आरसीबी बाहर हो जाएगी।
CSK Vs RCB Pitch Report: आरसीबी ने बाद मे रफ्तार पकड़ी
आरसीबी ने इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं की थी लेकिन बाद में इस टीम ने रफ्तार पकड़ी और लगातार मैच जीतते हुए अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम को सबसे ज्यादा उम्मीद अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से होंगी जिनका बल्ला आईपीएल में 18 मई को शानदार तरह से चला है।


1 thought on “CSK Vs RCB Pitch Report: IPL 2024 मे आज बेंगलुरू मे खेले जाने वाला नॉक आउट मैच मे गेंदबाज या बल्लेबाज कौन करेगा धावा? क्या कहती है चिन्नास्वामी की पिच? ”