MI Vs LSG Highlights: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में अभियान निराशाजनक हार के साथ समाप्त हो गया। मुंबई को शुक्रवार को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर लखनऊ सुपजरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्त सहनी पड़ी। आईपीएल 2024 के 67वें मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 214/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 196/6 का स्कोर बना सकी।
MI Vs LSG Highlights: मुंबई IPL 2024 की Point Table में आखिरी स्थान पर रहा
हार्दिक पांड्या ने मैच में हुई गलती बताने के बजाय पूरे सीजन में उनकी टीम द्वारा की गई गलती का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पूरे सीजन मुंबई इंडियंस ने क्वालिटी क्रिकेट नहीं खेली, जिसके नतीजे सबके सामने हैं। हार्दिक पांड्या ने साथ ही उम्मीद जताई कि अगले सीजन में उनकी टीम दमदार वापसी करेगी।
MI Vs LSG Highlights: हार्दिक पांड्या का बयान

बहुत मुश्किल है हार को स्वीकार करना। इस सीजन हमने क्वालिटी क्रिकेट नहीं खेली और पूरे सीजन में इसका खामियाजा भुगता। यह पेशेवर दुनिया है। कभी यहां अच्छे दिन होते हैं और कभी बुरे। एक ग्रुप के रूप में हमने क्वालिटी और स्मार्ट क्रिकेट नहीं खेली और इसके नतीजे सभी के सामने हैं। हमारे लिए ये करना जल्दबाजी होगी कि मैच में कहां गलती हुई। हम इस मैच से आगे बढ़ेंगे और अगले सीजन में दमदार वापसी करने पर ध्यान देंगे।
MI Vs LSG Highlights: मुंबई का शर्मनाक रिकॉर्ड

MI Vs LSG Highlights: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मुंबई इंडियंस के आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार है, जब उनकी टीम को एक सीजन में 10 हार मिली है। 2022 में भी मुंबई दस मैच हारी थी। इस सीजन अंक तालिका में मुंबई ने सबसे निचले पायदान पर ही समाप्त किया।
आईपीएल 2024 के 67वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से मात दी। इस हार के साथ मुंबई का सफर समाप्त हुआ। इस सीजन यह उसकी 10वीं हार रही।
मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन के अर्धशतकों के बदौलत 214 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा और नमन धार ने अर्धशतकीय पारी खेली।
MI Vs LSG Highlights: मुंबई के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
इस हार के साथ मुंबई का सफर तो समाप्त हो गया, लेकिन उसके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मुंबई इंडियंस के आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार है, जब उनकी टीम को एक सीजन में 10 हार मिली है। 2022 में भी मुंबई दस मैच हारी थी। इस सीजन अंक तालिका में मुंबई सबसे निचले पायदान पर ही समाप्त करेगी।
MI Vs LSG Highlights: एक आईपीएल सीजन में MI के लिए सर्वाधिक हार
10 – 2022
10 – 2024*
8 – 2009
8 – 2014
8 – 2018
2022 के ऑक्शन साइकिल में मुंबई को 17 मैच में जीत मिली है, जबकि 27 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। यह एक ऑक्शन साइकिल में किसी टीम का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है। इन 17 जीतों में से मुंबई ने 9 मैच पिछले सीजन जीते थे। अगले सीजन जब मुंबई इंडियंस वापस आएगी तो उससे बहुत कुछ सुधार के साथ आना होगा।

