SRH Vs LSG highlights: हैदराबाद ने लखनऊ को बुरी तरह 10 विकेट से शिकस्‍त दी, हेड और अभिषेक की Strong नाबाद अर्धशतकीय पारी  

SRH Vs LSG highlights: लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम (Lucknow Super Giants Team) को बुधवार 8 मई को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) की टीम के हाथों 10 विकेट की शर्मनाक शिकस्‍त झेलनी पड़ी। लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्‍तान केएल राहुल (Lucknow Super giants Captain KL Rahul)  ने मैच समाप्ति के बाद अपनी एक गलती मानी और साथ ही हैदराबाद (Hyderabad) के ओपनर्स की खूब तारीफ की। हैदराबाद ने 62 गेंदें शेष रहते हुए बिना विकेट गंवाए इस लक्ष्‍य को हासिल किया।

SRH Vs LSG highlights: लखनऊ को हैदराबाद के हाथों 10 विकेट की शिकस्‍त मिली

SRH Vs LSG highlights: लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों 62 गेंदें शेष रहते 10 विकेट की शर्मनाक शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम (Rajiv Gandhi Inter National Stadium) पर खेले गए इस मुकाबले में एलएसजी ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनरों ने केवल 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए इस लक्ष्‍य को हासिल कर लिया।   

यह भी देखें: DC Vs RR: IPL 2024 मे Best संजू सैमसन ने सबसे ज्‍यादा मैचों में राजस्थान रॉयल्‍स की कप्‍तानी करने के मामले में शेनवॉर्न को पछाड़ा,

SRH Vs LSG highlights: केएल राहुल ने हैदराबाद के ओपनर्स की जमकर तारीफ की

SRH Vs LSG highlights:
SRH Vs LSG highlights:

लखनऊ सुपरजायंट्स की इस करारी पराजय के बाद कप्‍तान केएल राहुल ने अपनी टीम की बड़ी गलती का खुलासा किया। राहुल ने साथ ही हैदराबाद के दोनों ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा (Both Hyderabad openers Travis Head and Abhishek Sharma) की जमकर तारीफ की। राहुल ने बताया कि हैदराबाद के बल्‍लेबाजों ने इस तरह शॉट्स खेले, मानो पिच में कोई दिक्‍कत ही नहीं हो। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि लखनऊ सुपरजायंट्स की मौजूदा सीजन में यह छठी हार रही।

SRH Vs LSG highlights: केएल राहुल ने क्‍या कहा?

राहुल ने कहा- कि मेरे पास शब्‍द नहीं हैं। हमने टीवी पर उनकी बैटिंग देखी थी, लेकिन यह बिलकुल असाधारण थी। उनकी (हेड और शर्मा) शैली की तारीफ करनी होगी कि सभी शॉट बल्‍ले के बीच से खेल रहे थे। उन्‍होंने छक्‍के मारने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्‍होंने ऐसा मौका ही नहीं दिया कि समझ सके कि पिच कैसा खेल रही है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

SRH Vs LSG highlights: राहुल ने कहा कि पावरप्‍ले में विकेट लेना जरूरी था, जो वो नहीं कर सके

पिच में ज्‍यादा बदलाव नहीं हुआ था। मगर पहली गेंद से ही प्रहार करने की उनकी मानसिकता और आजादी ने इस  खेल को पूरी तरह से पलटकर रख दिया। उन्‍हें रोकने का एकमात्र तरीका पावरप्‍ले में विकेट लेना था और वो हम कर नहीं पाए।

SRH Vs LSG highlights: प्‍लेऑफ की रोमांचक रेस

अब लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए प्‍लेऑफ की रेस बहुत ही मुश्किल हो गई है। ऐसे मे लखनऊ को टॉप-4 में अपनी जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने ही होंगे और साथ ही उसे अन्‍य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार जीत दर्ज करके मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को प्‍लेऑफ (Playoff) की रेस से बाहर कर दिया है।

SRH Vs LSG highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 165 रन का स्कोर बनाया

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग का फैसला किया था, लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में नहीं रहा। लखनऊ की टीम बैटिंग में बुरी तरह से संघर्ष करती हुई दिखी। टीम ने 12वें ओवर तक सिर्फ 64 रन बना पाई थी और हैदराबाद की टीम को 4 सफलता मिली थी। इसके बाद आयुष बदोनी और निकोलस पूरन (Ayush Badoni and Nicholas Pooran) के बीच 99 रन की अटूट साझेदारी बनी और इस तरह स्कोर 165 रन पहुंच पाने में सफल हुआ।

1 thought on “SRH Vs LSG highlights: हैदराबाद ने लखनऊ को बुरी तरह 10 विकेट से शिकस्‍त दी, हेड और अभिषेक की Strong नाबाद अर्धशतकीय पारी  ”

Leave a Comment