RCB Vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले जाने वाले 30वें मैच में आरसीबी (RCB) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होनी है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (Bengaluru’s M Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा। आरसीबी की टीम का मौजूदा सीजन में हाल बहुत ही बेहाल है। फाफ डूप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी टीम ने अभी तक खेले गए 6 मैचों में से महज एक ही मैच में जीत का सामना किया है जबकि 5 मैचों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है।
RCB Vs SRH Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद का आरसीबी पर पलड़ा भारी

RCB Vs SRH Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम सोमवार यानी 15 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी। आरसीबी की टीम मौजूदा सीजन में बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही है। फाफ डूप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी को 6 मैचों में से एक में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
RCB Vs SRH Pitch Report: क्या हैदराबाद जीत की हैट्रिक लगाएगी?
दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अभी तक खेले गए पांच मैचों में से 3 मैचों में जीत हासिल की और 2 मैचों में उसने हार का सामना किया है। आरसीबी को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से 7 विकेट से हार मिली, जबकि पैट कमिंस (Pent Cummins) की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें जीत की हैट्रिक पर होगी। आरसीबी की टीम अपने होम ग्राउंड का पूरा फायदा उठाना चाहेंगी। आइए जानते हैं एम चिन्नास्वामी की पिच पर बैटर्स या बॉलर्स किसे फायदा होगा?
RCB Vs SRH Pitch Report: एम चिन्नास्वामी की पिच कैसी है?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) की पिच पर बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स जड़ते हुए देखा जाता है। यहाँ का मैदान छोटा होने की वजह से इस पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने में गेंदबाजों को बहुत ही मुश्किल का सामना करना पड़ता है। पिच से स्पिनर्स को शाम होते-होते मदद मिलती है।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर कुल 146 मैच खेले गए है। चिन्नास्वामी के इस मैच में आईपीएल (IPL) के कुल 90 मैच खेले गए है, जिसमें 42 मैच मेजबान टीम ने जीते और 42 मैच मेहमान टीम ने जीते। 4 मैचों का नतीजा नहीं निकल सका।
RCB Vs SRH Pitch Report: RCB Vs SRH के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunraisers Hyderabad) का आरसीबी (RCB) पर पलड़ा भारी है। आईपीएल (IPL) में आरसीबी और एसआरएच (RCB Vs SRH) के बीच कुल 23 मैच खेले गए है, जिसमें से आरसीबी ने 10 मैच जीते, जबकि 12 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते। एक मैच बेनतीजा रहा।
पिछले पांच मैचों में आरसीबी ने तीन मैच जीते है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 2 मैचों में जीत मिली। वहीं, चिन्नास्वामी के मैदान पर दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए, जिसमें आरसीबी ने 5 मैच जीते और सनराइजर्स हैदराबाद को 2 मैच में जीत मिली।

